Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के इन राज्यों में दिखेगा चक्रवात ‘दाना’ का असर, जानिए दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान 'दाना' अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। यह बहुत तेज रफ्तार से ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही, समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 25, 2024 | 06:21 AM

आज तिमलनाडु के तट पर होगा लैंडफॉल, चपेट में आ सकते हैं ये राज्य

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather News Today: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। यह बहुत तेज रफ्तार से ओडिशा के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही, समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस भीषण चक्रवाती तूफान के कारण आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

THE SEVERE CYCLONIC STORM “DANA” (PRONOUNCED AS DANA) OVER NORTHWEST BAY OF BENGAL MOVED NORTHNORTHWESTWARDS WITH A SPEED OF 17 KMPH DURING PAST 06 HOURS AND LAY CENTRED AT 0230 HRS IST OF TODAY, THE 25TH OCTOBER, OVER ODISHA COAST NEAR LATITUDE 20.75° N AND LONGITUDE 86.95°E,… pic.twitter.com/GNDkZ5jqsO

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2024

चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा के भद्रक, बालासोर, कटक, केंद्रपाड़ा, भद्रक, पुरी और क्योंझर सहित कई जिलों में दिख सकता है। वहीं, 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इस तूफान के चलते आज राज्य के 14 जिलों के स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट करवाया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और तमिलनाडु के कई इलाकों में दाना का असर दिखने की संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने राज्यों में चेतावनी भी जारी की है। जानकारी के अनुसार ओडिशा और बंगाल के कई इलाकों में तेज आंधी चल रही है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से लगभग 7 राज्य प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला महाराष्ट्र जीतने का मंत्र, सीट बंटवारे पर भी फाइनल हुआ डिसीजन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली की बात करें तो तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि दिन के समय अभी भी गर्मी का अहसास जारी है। वहीं, सुबह और रात के समय हल्का कोहरा और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 25 अक्तूबर को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार राज्य में दिवाली के बाद ठंड का अहसास होने लगेगा। राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः LOC के पास गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 1 पोर्टर की मौत; 4 जवान घायल

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Rainfall Warning : 26th and 27th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 26th और 27th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #odisha #westbengal #jharkhand @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts @KeralaSDMA @osdmaodisha @wbdmcd… pic.twitter.com/3r6uWrYVSZ

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2024

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना हो सकती है। वहीं, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा कल यानी 26 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड और केरल जैसे राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं केरल में भारी बारिश के कारण आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Cyclone dana will impact on these states know weather updates in delhi including other states

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 06:21 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘दिल्ली मित्र’ ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

2

मणिपुर हिंसा में पूर्व सीएम एन बीरेन की ‘भूमिका’ पर सवाल! सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गलत दिशा में जांच

3

‘सुदर्शन रेड्डी की जीत से OBC और आरक्षण का समाधान’, रेवंत रेड्डी ने TDP, BRS से मांगा समर्थन

4

KBC 17: सीजन के पहले करोड़पति बने आदित्य कुमार, 7 करोड़ के सवाल का दिया जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.