Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज भारत दौरे पर आ रहे अबु धाबी के क्राउन प्रिंस, भारत-UAE के रणनीतिक संबंध और होंगे मजबूत

आज रविवार को भारत की यात्रा पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंच रहे हैं। वे आगामी सोमवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शेख खालिद आगामी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी एक खास मुलाकात करेंगे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 08, 2024 | 09:07 AM

(डिज़ाइन -फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रणनीतिक रिश्ते अब और भी मजबूत होंगे। आज रविवार को भारत की यात्रा पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान पहुंच रहे हैं। वे आगामी सोमवार को PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

जानकारी दें कि PM मोदी के आमंत्रण पर भारत आ रहे शेख खालिद के साथ वहां के खास उद्यमियों व सरकार के उच्चाधिकारियों का एक बहुत बड़ा दल भी पहुंच रहा है। शेख खालिद आगामी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी एक खास मुलाकात करेंगे।

यहां पढ़ें-  बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर

इस बाबत विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की घोषणा करते हुए बीते शनिवार को जानकारी दी थी कहा कि अल नाहयान की यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मजबूत संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी तथा नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी। प्रधानमंत्री मोदी और ‘क्राउन प्रिंस’ रविवार को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय की मानें तो इस द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा, दोनों नेताओं के बीच इजराइल-हमास संघर्ष से उत्पन्न समग्र स्थिति पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। नाहयान का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी जाएंगे। वहीं ‘क्राउन प्रिंस’ के साथ UAE सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

यहां पढ़ें- लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, 28 घायल, रात से चल रहा रेस्क्यू

खबर यह भी है कि क्राउन प्रिंस शेख खालिद अपनी यात्रा के दिल्ली चरण के समापन के बाद, नाहयान आगामी सोमवार को एक व्यापार मंच में भाग लेने के लिए मुंबई की यात्रा करेंगे। दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेता इस मंच में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नौ और 10 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।”

विदेश मंत्रालय ने पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने का भी उल्लेख किया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीतिक, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है।”

वहीं अगस्त 2015 में PM मोदी की UAE की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंच गए। दोनों देशों ने सीमा पार लेनदेन के लिए भारतीय रुपया और एईडी (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) और जुलाई 2023 में एक स्थानीय मुद्रा निपटान (LCS) प्रणाली पर हस्ताक्षर किए।

आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो, 2022-23 में लगभग 85 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ दोनों देश एक-दूसरे के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से हैं। 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के मामले में भी UAE भारत में शीर्ष चार निवेशकों में शामिल है। UAE में भारतीय समुदाय के करीब 35 लाख लोग हैं, जो वहां सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Crown prince of abu dhabi sheikh khalid bin mohammed will reach india today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2024 | 09:06 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • UAE

सम्बंधित ख़बरें

1

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, दिया ये खास तोहफा- देखें VIDEO

2

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की अहम बैठक, वित्त मंत्री समेत 7 मंत्री होंगे शामिल

3

PM Modi-Putin Call: पुतिन का पीएम मोदी को फोन, अलास्का में ट्रंप के साथ हुई मीटिंग पर चर्चा

4

कौन बनेगा बीजेपी का अगला बॉस? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, सामने आया चौंकाने वाला नाम!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.