बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर

नितीश सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया है। बिहार में कुल 43 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। तेलंगाना में भी बीते 7 सितंबर को इसी तरह IPS अधिकारियों का एक महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है।
बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर
(डिज़ाइन -फोटो)
Published on: 
Updated on: 

पटना : बिहार में बीते शनिवार शाम नितीश सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया  है। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण हुआ है। इस क्रम में 12 से ज्यादा जिलों DM भी बदल दिए गए हैं। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस तरह बिहार में कुल 43 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।

इस जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भोजपुर, जमुई, लखीसराय, समस्तीपुर, शिवहर, रोहतास, अररिया, शेखपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, अरवल और मधेपुरा समेत 12 जिलों के DM बदले गए हैं। साथ ही तीन नगर निगम कटिहार, पूर्णिया और गया में नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। चार जिलों पटना, मोतिहारी, शिवहर और गया में नए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाए गए हैं।

इसमें खास तौर पर 2010 बैच के IAS और भोजपुर के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी राज कुमार को कम्फेड, पटना में प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं चकबंदी के निदेशक राकेश कुमार को बनाया गया है। लखीसराय के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को बनाया गया है। वहीं नवीन कुमार राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इनायत खान को सहयोग समितियों का निबंधक बनाया गया है।

सुनील कुमार यादव को अबकी बार श्रम संसाधन विभाग के अपर सचिव बनाया गया है। योगेन्द्र सिंह माध्यमिक शिक्षा के निदेशक बने हैं। इसके साथ ही आनंद शर्मा पंचायती राज निदेशक बनाए गए हैं। इसा तरह शेखपुरा DM जे प्रियदर्शिनी को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक, किशनगंज DM तुषार सिंगला को बेगूसराय DM, अरवल डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव तथा मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीना को निःशक्तता बिहार निदेशक नियुक्त किया गया है। वे समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

जानकारी दें कि तेलंगाना में भी बीते 7 सितंबर को इसी तरह IPS अधिकारियों के एक महत्वपूर्ण फेरबदल में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक सी वी आनंद को हैदराबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। वह कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी का स्थान लेंगे।

इस बाबत राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी की ओर से बीते शनिवार को जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) विजय कुमार को डीजी, एसीबी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। महेश एम भागवत, अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को अगले आदेश तक अतिरिक्त महानिदेशक (कार्मिक एवं कल्याण) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं DGP कार्यालय के पुलिस महानिरीक्षक, ‘प्रोविजनिंग एवं लॉजिस्टिक्स' एम रमेश को अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (खेल) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हालांकी आनंद इससे पहले भी हैदराबाद के पुलिस आयुक्त के पद का कार्यभार संभाल चुके हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com