Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करो…हॉर्मुज हमले पर भारत सख्त, सुरक्षित समुद्री आवाजाही बहाल करने की मांग

MEA On Hormuz Strait: हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के बाद भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजनयिक को तलब करते हुए सुरक्षित समुद्री आवाजाही और कूटनीति की अपील की है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 14, 2026 | 03:41 PM

हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Condemn Hormuz Attack: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर हमले की मंगलवार को भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही में बाधा डालने पर चिंता व्यक्त की है। इसके पहले विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब करके इन हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

मंत्रालय ने कहा कि हम पश्चिम-एशियाई क्षेत्र में हमलों के फिर से शुरू होने और तनाव बढ़ने पर अपनी गहरी चिंता भी दोहराते हैं और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के हित में हिंसा को तुरंत रोकने तथा बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील करते हैं।

भारत ने की स्वतंत्र और निर्बाध आवाजाही की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम नाविकों को निशाना बनाने वाले और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालने वाले इन हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। विशेष रूप से, क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र और निर्बाध आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, केंद्र सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब

Crude Oil Price: ट्रंप के एक बयान से कच्चे तेल में तहलका, निचले स्तर से 10% उछलकर $85 के करीब पहुंचा भाव

होर्मुज में ईरान के मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, UAE के तेल टैंकरों को बनाया निशाना; 8 लोग घायल

ट्रंप ने होर्मुज पर लगाया 20% टोल टैक्स, ईरान से आजाद रखने का किया वादा, कहा- अब तेहरान को करेंगे ब्लॉक

India is deeply concerned by the attacks on two vessels, MT Al Bahiyah and MT Mombasa, during their transit through the Strait of Hormuz today. Both the vessels were carrying 30 Indian seafarers, among their combined crew of 46. Of the 12 Indian nationals onboard MT Al Bahiyah,… pic.twitter.com/1ljmpNobfg — IANS (@ians_india) July 14, 2026

हॉर्मुज से गुजर रहे 2 जहाजों पर हुआ था हमला

बता दें, आज होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरते समय दो जहाजों- MT अल-बाहिया और MT मोम्बासा पर हमला हुआ। इस पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इन दोनों जहाजों के कुल 46 क्रू सदस्यों में 30 भारतीय नाविक शामिल थे। MT अल-बाहिया पर सवार 12 भारतीयों में से एक की दुखद मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है।

ये भी पढे़ं- चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील

UAE अधिकारियों के लगातार संपर्क में विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बताया कि MT मोम्बासा पर सवार 18 भारतीयों में से 9 घायल हुए हैं, जिनमें से 2 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हम मृतक भारतीय नागरिक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। UAE में हमारा मिशन और पोस्ट स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नाविकों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के लिए UAE अधिकारियों के संपर्क में हैं।

India statement hormuz strait attack mea condemns maritime security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Ministry of External Affairs
  • Strait of Hormuz
  • UAE

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.