- Hindi News »
- India »
- Country Famous Lawyer Harish Salve Marriage Third Time At The Age Of 68 Know Who Is His Wife
देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में की तीसरी शादी, जानें कौन हैं उनकी पत्नी?
- Written By: साक्षी सिंह

देश के जाने माने वकील Harish Salve और उनकी तीसरी पत्नी Trina Pic Source: Twitter
नई दिल्ली: देश के जाने-माने वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे (Harish Salve) ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। यह शादी उन्होंने ट्रिना से रचाई है। लंदन में आयोजित शादी सेरेमनी (wedding ceremony) में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्जवला राउत समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। साल्वे नवगठित कमेटी के सदस्य भी हैं।
Former Solicitor general of India, #HarishSalve got married for the 3rd time pic.twitter.com/7zucLRoT62 — piyush kumar (@piyushk51868979) September 4, 2023
तीन साल में साल्वे ने की दूसरी शादी
साल्वे ने इससे पहले दूसरी शादी 2020 में की थी। उन्होनें 65 साल की उम्र में 56 साल की कैरोलीन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार हैं। साल्वे की दूसरी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी।
pic.twitter.com/AaO8tD7o4p — piyush kumar (@piyushk51868979) September 4, 2023
हरीश साल्वे की पहली शादी किससे हुई थी ?
हरीश साल्वे की पहली की पत्नी का नाम मिनाक्षी है। साल्वे की पहली पत्नी से दो बेटियां हैं। बेटियों का नाम साक्षी और सानिया है। मिनाक्षी से तलाक लेने के बाद साल्वे ने दूसरी शादी की थी। उन्होंने अपनी पहली पत्नी यानी मिनाक्षी से शादी के 38 साल बाद जून 2020 ने तलाक ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
हरीश साल्वे की सख्शियत
वकील साल्वे कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों का हिस्सा रहे हैं। जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। साल्वे ने जाधव की ओर से मुकदमा लड़ने के लिए कानूनी फीस में केवल 1 रुपया लिया और इस व्यवहार से उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। हरीश साल्वे तब मशहूर हुए, जब उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट में पहले एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी की।
हरीश साल्वे ने सलमान खान के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की
2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान के 2002 के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की, जिन्हें पहले पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद खान को 2002 के हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया था। हरीश साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था।
वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त हुए
साल्वे को वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने LLB की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।
नवगठित कमेटी में शामिल
हाल ही में वन नेशन-वन इलेक्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ है। साल्वे इस नवगठित कमेटी के सदस्य भी हैं।
Country famous lawyer harish salve marriage third time at the age of 68 know who is his wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMबुरहानपुर में उद्योगपतियों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा- हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है सरकार
May 06, 2026 | 02:56 PMनागपुर सहित महाराष्ट्र में आपूर्ति विभाग के ज्यादातर पद खाली, गरीबों तक अनाज पहुंचने में संकट
May 06, 2026 | 02:56 PMममता बनर्जी का फैसला सही, इस्तीफा देने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने उद्धव ठाकरे मामले का दिया हवाला
May 06, 2026 | 02:55 PMBhandara-Gondia MP: सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के 2 साल बेमिसाल; संसद में 100% उपस्थिति और विकास कार्यों की झड़ी
May 06, 2026 | 02:46 PMनसरापुर कांड में बड़ा अपडेट, आरोपी को आधी रात गांव ले गई पुणे पुलिस और फिर…
May 06, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














