Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लौट रही है महामारी…फिर से घरों में कैद होंगे लोग? एक दिन में सामने आए कोरोना के 27 नए मरीज, 24 घंटे में इतनी मौतें

शनिवार को सामने आए नए मामलों में महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5-5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में 1 मामला सामने आया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 25, 2025 | 10:32 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट से पिछले 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु में कोरोना से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे पहले ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। कल कोरोना के 27 नए मामले सामने आए थे।

शनिवार को सामने आए नए मामलों में महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5-5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में 1 मामला सामने आया है। जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों की संख्या 363 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी बैठक

देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में कुत्तों पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई, अदालत ने कहा- महिमामंडन करने की कोशिश न करें

छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ का धान घोटाला! अधिकारी बोले- चूहे और दीमक खा गए, 26000 क्विंटल धान गायब

खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट सुलगा रहीं महिलाएं, ईरान में उठ खड़ा हुआ नया तूफान, देखें वायरल फोटोज

खुद को भगवान समझने लगे ट्रंप, फिर दिया विवादित बयान, कहा- जो मन में आएगा करूंगा…

इन राज्यों में सामने आए मामले

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से कोविड के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर मामले हल्के हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। लेकिन सतर्कता बरतना ज़रूरी है।

गुजरात में 33 सक्रिय मामले

गुजरात में अब तक कुल 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 सक्रिय हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में 23 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज मिले। तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है।

लोगों को फिर सताने लगा कोरोना का डर, दिल्ली के बाद अब नोएडा में मिला पहला मरीज, ट्रेस की जा रही ट्रैवल हिस्ट्री

किन लोगों को ज़्यादा ख़तरा है?

दूसरा सवाल यह है कि इस वैरिएंट से किसे ज़्यादा ख़तरा है? जो लोग पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर है, उन्हें निश्चित रूप से ज़्यादा ख़तरा है। जिन लोगों को हाई डायबिटीज़, क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, एचआईवी है या जिन्होंने ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाया है, उन्हें भी सावधान रहने की ज़रूरत है। बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी संक्रमण का ख़तरा हो सकता है।

Corona virus return 27 new cases 1 day covid deaths lockdown fear

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 10:32 AM

Topics:  

  • Corona Posetive
  • Coronavirus Cases
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.