-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- First Corona Patient Found In Noida Travel History Traced People Worried Again
लोगों को फिर सताने लगा कोरोना का डर, दिल्ली के बाद अब नोएडा में मिला पहला मरीज, ट्रेस की जा रही ट्रैवल हिस्ट्री
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में कोरोना ने अपना पांव पसार दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर 110 की 55 वर्षीय एक महिला कोरोना की चपेट में आ गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
नोएडा/दिल्ली : एक बार फिर से देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी है। इस बीच अब लोगों को फिर से डर लगने लगा है। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखी हुई है।
पिछले दिनों दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक मामले मिले थे, जिसकी वजह से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन, बेड और कोरोना किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया था।
नोएडा में कोरोना का पहला मामला
इस बीच दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में कोरोना ने अपना पांव पसार दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर 110 की 55 वर्षीय एक महिला कोरोना की चपेट में आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
रिकवरी के लिए होम आइसोलेशन में है महिला
ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला को कोविड के हल्के लक्षण थे और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। महिला के परिवार के सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है।
खंगाली जा रही ट्रैवल हिस्ट्री
सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया की जिला का पहला कोरोना का केस सामने आया है। रिकवरी के लिए मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज के अन्य परिवारजनों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
नोएडा से सटे गाजियाबाद में कोविड के 4 नए मामले
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नोएडा से ही सटे गाजियाबाद में कोविड के 4 नए मरीज मिले थे। कोरोना के मामले में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली, तमिलनाडु से लेकर महाराष्ट्र तक कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।
अलर्ट मोड पर दिल्ली सरकार, कोविड केस बढ़ते ही अस्पतालों को जारी की एडवाइजरी
भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित बेड और ऑक्सीजन के पर्याप्त स्टॉक के लिए कहा गया है। वहीं कोरोना से संबंधित एडवाइजरी भी जारी की जा रही है।
First corona patient found in noida travel history traced people worried again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMGiridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
Jul 12, 2026 | 01:27 PMमहाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट पर सख्ती: 6,718 वाहनों पर लगा जुर्माना; ऑनलाइन स्लॉट के लिए 3 हफ्ते का वेटिंग
Jul 12, 2026 | 01:27 PMअमित शाह कहें तो एक पैर पर खड़े हो जाएंगे शिंदे… कन्हैया कुमार का हमला, बोले- शाह के पास सरेंडर है सरकार
Jul 12, 2026 | 01:24 PMनागपुर: कलमना की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Jul 12, 2026 | 01:24 PMउज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PMवर्धा में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 पीड़ित महिलाओं को कराया मुक्त
Jul 12, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM














