- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Bjp Statement Politics News Ravi Kishan Manoj Tiwari
बीजेपी जॉइन करने की खबरों पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं कलाकार हूं, नेता नहीं
Khesari Lal On Political Rumors: खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे कलाकार हैं, नेता नहीं। बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं और उनका पहला प्यार संगीत है।
- Written By: सोनाली झा

खेसारी लाल यादव (इमेज-सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav BJP Statement: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने आखिरकार उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिनमें उनके भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने की चर्चा जोरों पर थी। हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी ने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है और वे खुद को केवल एक कलाकार के रूप में ही देखना चाहते हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे राजनीति में सक्रिय हैं। रवि किशन और मनोज तिवारी अभिनेता से नेता बन चुके हैं और संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वहीं पवन सिंह ने भले ही विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया था। ऐसे में खेसारी के राजनीति में आने की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया था।
खेसारी लाल यादव ने कही ये बात
हालांकि इन तमाम चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति में आपको झूठ बोलना पड़ता है, और हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक समय ऐसा आया था जब उन्होंने चुनाव लड़ा था, लेकिन उस अनुभव ने उन्हें यह एहसास दिला दिया कि राजनीति का रास्ता उनके लिए नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: गौतम और माही की चोरी से कोठारी हाउस में मचा बवाल, अनुपमा को मिलेगा बड़ा झटका
KSBKBT Spoiler: नॉयना की लगेगी क्लास, तुलसी और मिहिर मिलकर करेंगे साजिश का पर्दाफाश
‘ओ रोमियो’ का छठे दिन भी जलवा कायम, शाहिद कपूर की फिल्म ने बटोरे करोड़ों, जानें कलेक्शन
कैमरा देखते ही भड़कीं जया बच्चन, इवेंट में मीडिया को किया इग्नोर, अब यूजर्स ने किया ट्रोल, वीडियो वायरल
पवन सिंह-ज्योति सिंह के तलाक पर दिया जवाब
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक के मुद्दे पर भी खेसारी ने बेहद संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी पारिवारिक मामला है और अब वे किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने से बचते हैं, क्योंकि पहले बयान देने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि चाहे उनका गाना बजे या पवन सिंह का, नाम तो भोजपुरी का ही रोशन हो रहा है।
ईशान किशन का किया जिक्र
युवा क्रिकेटर ईशान किशन का जिक्र करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिहार के सभी खिलाड़ी और कलाकार प्रदेश का गौरव हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि उनका गाना धरती पर बज रहा है, मेरा तो चांद पर बज रहा है। स्पष्ट है कि खेसारी लाल यादव फिलहाल राजनीति से दूरी बनाए रखते हुए अपने संगीत और अभिनय करियर पर ही ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उनका पहला और आखिरी प्यार संगीत है, और वे उसी दुनिया में खुश हैं।
Bhojpuri actor khesari lal yadav bjp statement politics news ravi kishan manoj tiwari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
INS शिकरा के पास 23 मंजिला इमारत, हाईकोर्ट ने लापरवाही के लिए नेवी के अफसरों को लगाई फटकार
Feb 19, 2026 | 11:21 AMपुणे शिवजयंती: कई मार्गों पर आवाजाही बंद, भारी भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक नियमों में बदलाव, पुलिस अलर्ट
Feb 19, 2026 | 11:14 AMMP Board: टीचर ने WhatsApp स्टेटस पर लगाया 10वीं का अंग्रेजी पेपर; 3 सस्पेंड, जानें क्या दोबारा होगी परीक्षा?
Feb 19, 2026 | 11:13 AMशनिवार को ईरान पर हमला करेगा अमेरिका! परमाणु समझौते पर बातचीत असफल होने से बढ़ा खतरा, ट्रंप की हाईलेवल मीटिंग
Feb 19, 2026 | 11:09 AMबीजेपी जॉइन करने की खबरों पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं कलाकार हूं, नेता नहीं
Feb 19, 2026 | 11:09 AMयवतमाल में चुनावी घमासान: 1015 ग्राम पंचायतों के वार्ड गठन का कार्यक्रम घोषित; 4 मई को आएगी अंतिम सूची!
Feb 19, 2026 | 11:06 AMAI Impact Summit में PM मोदी, मैक्रों, सुंदर पिचाई जैसे दिग्गज हुए शामिल, नौकरी-रोजगार और कमाई पर होगी चर्चा
Feb 19, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM













