Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रवीन्द्र वायकर के शपथ को लेकर छिड़ा विवाद, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र वायकर की जीत का फैसला अबतक पूरा नहीं हो पाया है। 48 वोटों से जितने वाले शिवसेना के उम्मीदवार वायकर (शिंदे गुट) के शपथ ग्रहण को लेकर बवाल छिड़ गया है। संजय राउत ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Jun 17, 2024 | 02:46 PM

रवीन्द्र वायकर-संजय राउत (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में मुंबई के उत्तर पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से रवीन्द्र वायकर ने महज 48 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। जिसके बाद से उनके शपथ ग्रहण को लेकर विवाध छिड़ा है। इसी बीच आज शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वायकर को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से रोका जाना चाहिए।

बता दें कि वायरकर के एक जानने वाले के खिलाफ गोरेगांव में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप है कि 4 जून को नतीजे जारी होने वाले दिन मोबाइल फोना का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में अब संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मामला अभी भी संदेह के घेरे में है। जांच पूरी होने तक उन्हें शपथ लेने से रोका जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच होने तक उन्हें रोक दिया जाए तो लोकतंत्र की जीत मानी जाएगी।

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज

बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के उम्मीदवार वायकर ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर को महज 48 वोटों से हराया था। हालांकि परिणाम आने के बाद से विवाद होना शुरु हो गया था। राउत ने दावा किया था कि वायकर के एक रिश्तेदार मतगणना वाले दिन से पहले कई बार वनराई पुलिस थाने में गए थे। उनसे इसके बारे में पूछा जाना चाहिए। यह सवाल किया जाना चाहिए कि वह बार-बार वहां क्यों गए थें। क्या कोई सौदा करने की कोशिश की गई। इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। नहीं तो मैं खुद उनका पर्दाफाश करुंगा।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान विवाद पर भड़के संजय राउत, बोले- क्या देश में और कोई मुद्दा नहीं बचा?

‘शिंदे को हराना है तो घर लौट आएं गणेश नाईक’, संजय राउत ने दिया शिवसेना UBT में शामिल होने का बड़ा ऑफर!

‘संजय राउत का सवाल’, टीपू सुल्तान पर गुस्सा तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच पर चुप्पी क्यों?

स्थानीय चुनाव नतीजों पर संजय राऊत के बदले तेवर, हार को लेकर ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अमित शाह का एक्शन, रियासी बस हमले में NIA करेगी जांच

ईवीएम फिर शक के घेरे में

राउत ने प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पुणे पोर्श कार दुर्घटना (आरोपी) के रक्त के नमूने बदले जा सकते हैं, तो कल्पना की जा सकती है कि पुलिस हिरासत में एक फोन और उसके डेटा के साथ क्या हो सकता है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से दावा किया गया है कि 4 जून को मतगणना के दौरान वायकर के एक रिश्तेदार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से “कनेक्टिड” मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। हालांकि, लोकसभा सीट की निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने इस खबर को झूठी बताकर खारिज कर दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Controversy erupted over ravindra waikars oath sanjay raut gave a big statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2024 | 02:41 PM

Topics:  

  • Loksabha Election 2024
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.