Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJP Protest: दिल्ली के CP में हाई अलर्ट, दुकानें-रेस्तरां 6:30 बजे तक बंद; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा कारणों से सभी दुकानें, दफ्तर और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किया गया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:58 PM

दिल्ली का कनॉट प्लेस (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Connaught Place Shops Closed Advisory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस (सीपी) में बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुवार को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से एक अत्यावश्यक सलाह (एडवाइजरी सर्कुलर) जारी किया गया।

एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के टेलीफोन पर दिए गए निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है।

संवेदनशील स्थिति देखते हुए लिया गया फैसला

एडवाइजरी में कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की गंभीर और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए 23 जुलाई को सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय और रेस्तरां शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद कर दिए जाएं। सभी प्रतिष्ठान मालिकों और संचालकों से प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और पूरा सहयोग देने की अपील की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR

आपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई

लोगों को सतर्क रहने का निर्देश

एडवाइजरी में कहा गया है कि इन निर्देशों का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा संपत्ति के संभावित नुकसान और किसी भी तरह की जनहानि को रोकना है।

हालांकि, जारी एडवाइजरी में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास किस विशेष परिस्थिति या घटना के कारण यह एहतियाती कदम उठाया गया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

20 जुलाई को संसद चलो मार्च के बाद बिगड़े हालात

बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में सीपी के पास जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। जहां 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान हिंसा भी हुई थी, जिसके बाद हालात बिगड़ गए थे, लेकिन फिलहाल स्थिति शांत है और पुलिस-प्रशासन किसी भी अनहोनी को टालने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा रही है। इसके साथ ही, सीपी से लेकर जंतर-मंतर तक पूरे इलाके में छात्रों की भीड़ देखी जा रही है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Connaught place shops offices restaurants close early delhi advisory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Connaught Place
  • Jantar Mantar
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.