Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आपकी सुविधा अनुसार, किसी भी जगह…सरकार ने छात्रों से बातचीत का भेजा प्रस्ताव, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह तैयार

Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सरकार ने बातचीत का निमंत्रण दिया है। मंत्री जितेंद्र सिंह और जेपी नड्डा छात्रों से हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 23, 2026 | 04:59 PM

जितेंद्र सिंह (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Jitendra Singh on Jantar Mantar Protest: NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रदर्शन को लेकर कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर किसी भी समय और किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार बुधवार दोपहर से अब तक सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए कुल चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है।

किसी भी जगह बातचीत को तैयार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ये हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक खुला निमंत्रण है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी जगह, किसी भी समय सभी मामलों पर बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रतिष्ठा या सम्मान को आड़े नहीं आने देंगे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि बातचीत के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं मौजूद रहेंगे। धीरे-धीरे, बातचीत के माध्यम से हम समाधान की ओर बढ़ेंगे। बातचीत जेपी नड्डा के दफ़्तर या आवास पर होने की संभावना है।

आप आएं और बातचीत करें

जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि ये छात्रों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे लगातार कदमों की ही एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं कि आप आएं और सरकार से बातचीत करें।

सम्बंधित ख़बरें

CJP Protest: दिल्ली के CP में हाई अलर्ट, दुकानें-रेस्तरां 6:30 बजे तक बंद; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड में पेपर लीक, दो भर्ती परीक्षाएं रद्द; प्रोफेसर पर FIR

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में किया 2 घंटे का मौन आंदोलन, PM मोदी को लिखा पत्र, देखें VIDEO

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस दौरान बताया कि सरकार ने कल से बातचीत के लिए चार प्रस्ताव भेजे हैं। उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और प्रदर्शनकारी छात्रों तक पहुंचने की कोशिश करते हुए दोबारा कहा कि सरकार किसी भी समय, किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- NEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका

CJP ने क्या कहा था?

सौरभ दास ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ‘नॉन-नेगोशिएबल’ बताया और कहा कि यह विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक की धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने सोनम वांगचुक को लेकर भी कई जानकारियां दी, जो अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

Cockroach janta party student protest govt ready to talks jitendra singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Jantar Mantar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.