Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान! आज देशभर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह, सभी जिलों में प्रदर्शन

Congress Candle March: आज कांग्रेस नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के हर जिले में एक बड़ा कैंडल मार्च निकालने वाली है। पार्टी ने देश भर के सभी जिलों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 25, 2026 | 07:43 AM

कांग्रेस राहुल गांधी प्रदर्शन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Congress NEET Candle March: NEET/CBSE मुद्दों पर छात्रों के समर्थन में और छात्रों पर हुए बर्बर हमलों की निंदा करते हुए, 25 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह करेंगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटी को कैंडललाइट मार्च निकालने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी छात्रों के साथ आने और कैंडललाइट मार्च में शामिल होने की अपील की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने शनिवार 25 जुलाई यानी आज देशभर में जिला स्तर पर कैंडललाइट मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम NEET और CBSE से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों को एकजुट करने के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने की मांग

NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शनों पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, “छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, दिल्ली पुलिस द्वारा कथित ज्यादतियों की जांच हो, छात्रों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएं और जिन छात्रों की मौत हुई है, उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए। हमारा मानना ​​है कि सरकार को ये मांगें माननी चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात

छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO

‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)

NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO

Candlelight March and Satyagraha at District Level on 25th July 2026 in Solidarity with Students on NEET/CBSE Issues, Condemning Brutal Assaults on Students. pic.twitter.com/hK8XqG0IBd — Congress (@INCIndia) July 24, 2026

मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देशों के अनुसार, यह कैंडलमार्च हर जिले में कांग्रेस समिति द्वारा निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस समिति के नेतृत्व में मार्च महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा और वहीं मार्च का समापन होगा।

दिल्ली में आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद

आपको जानकारी दें, कि दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में कोकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए शनिवार (25 जुलाई) सुबह 7.30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – 89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर, सिर्फ 11% पक्के; NEET पेपर लीक के बाद खुले NTA के राज

यह घोषणा नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शनों के बीच की गई है। इन प्रदर्शनों में भारी भीड़ जुटी है और राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएमआसी के अनुसार, पूरे नेटवर्क में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

जो स्टेशन बंद रहने वाले हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली, शामिल हैं। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन सेवाएं केवल धौला कुआं और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 के बीच ही उपलब्ध रहेंगी।

Congress nationwide candle march neet paper leak student protests

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 07:43 AM

Topics:  

  • Congress
  • Delhi
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.