‘EC अब चुनाव आयोग नहीं, भाजपा का हथियार है’, बंगाल चुनाव पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बड़ा बयान
Bengal Election Result: मनीष तिवारी ने कहा कि चुनाव परिणाम से एक चीज साफ है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का अंतर उन मतदाताओं की संख्या से कम है, जिन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई थी।
- Written By: मनोज आर्या
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Manish Tewari On West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस को भाजपा ने भारी बहुमत से हराकर पहली बार प्रदेश में सरकार बनाने का अधिकार प्राप्त कर लिया है। दूसरी ओर, कांग्रेस और टीएमसी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के कारण भाजपा को इसका लाभ मिला। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के एक औजार की तरह काम किया।
चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस एकसाथ में चुनाव लड़ते तो परिणाम क्या होता, यह तो मूल्यांकन और विश्लेषण का विषय है।
‘भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन’
मनीष तिवारी ने आगे कहा कि चुनाव के जो परिणाम आए हैं, उससे एक चीज तो साफ है कि कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत का अंतर उन मतदाताओं की संख्या से कम है, जिन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे मामलों में हर उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव याचिकाएं दायर की जाएंगी, जहां यह स्थिति लागू होती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति देखने को मिली, जहां उनके अनुसार, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया और चुनाव आयोग, जो एक निष्पक्ष संस्था होनी चाहिए, उसने भाजपा के एक औजार के रूप में काम किया। यह भारत के लोकतंत्र के लिए काला दिन है। इसके परिणाम नकारात्मक होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
देवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
बच्चों को गलत बातें सिखाने की कोशिश’; NCERT की किताब में ‘इमरजेंसी’ का इतिहास जुड़ने पर भड़के विजय वडेट्टीवार
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
‘संविधान हत्या दिवस’ पर NCERT का बड़ा ऐलान, 9वीं की किताब में शामिल किया आपातकाल का चैप्टर, जेपी का भी जिक्र
पंजाब में दो धमाके और सीएम भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब का स्वभाव भाजपा की विचारधारा से मेल नहीं खाता। पंजाबियों ने ऐतिहासिक रूप से सदियों से अपनी जमीन की हमलावरों से रक्षा की है। पंजाब वही राज्य है जिसने विरोध प्रदर्शनों के जरिए कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया था। इसलिए, किसी भी दूसरे राज्य से इसकी तुलना करना गलत है।
यह भी पढ़ें: बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का ऐलान, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई राजनीति नहीं’
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भारत को पाकिस्तान की साजिश भरी मानसिकता से सावधान रहना चाहिए, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। बताते चलें कि बंगाल चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद अब प्रदेश में अगली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है।
