Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ, अग्निपथ योजना भी हटाएंगे’, राहुल गांधी का भंडारा में बड़ा ऐलान

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अग्निपथ कार्यक्रम को सत्ता में आने के बाद खत्म करने की बात की है। साथ ही उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 13, 2024 | 08:09 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो सोर्स: ट्विटर)

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा (महाराष्ट्र). कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। भंडारा जिले के साकोली में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोगों को परेशान करने वाले मुख्य मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई हैं, हालांकि मीडिया ने इन्हें नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

गांधी ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “लोग बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त हैं। हालात ऐसे हैं कि जो कुछ हजार कमाते हैं तथा करोडो़ं रुपये कमाने वाले समान जीएसटी चुका रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी जातिगत जनगणना कराएगी क्योंकि यह देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

‘अग्निवीरों’ की भर्ती वाले केंद्र के अग्निपथ कार्यक्रम की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इसे खत्म कर दिया जाएगा क्योंकि “सेना इसके पक्ष में नहीं है”। मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि खुद को ओबीसी कहने वाले प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने 10 साल के शासन में इस वर्ग के लिए क्या किया है। गांधी ने दावा किया कि केंद्र सरकार कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, जबकि आम लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, “सिर्फ 22 लोगों के पास देश की 50 फीसदी आबादी के बराबर संपत्ति है। लेकिन मोदी केवल धर्म के बारे में बात करते रहते हैं और जातियों तथा समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश करते हैं।”

गांधी ने दावा किया कि मोदी के 10 साल के शासन के दौरान गौतम अडाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें आसमान छू गई हैं और अरबपति के पास अब हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों तक तथा सड़कों, पुल, कोयला खदानों और बिजली संयंत्रों तक हर क्षेत्र में हिस्सेदारी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब लोग कोविड​​​​-19 महामारी के दौरान चिकित्सा सहायता मांग रहे थे, तो मोदी उनसे “थालियां” बजाने और मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने के लिए कह रहे थे। साकोली भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट का हिस्सा है, जहां से कांग्रेस ने डॉ. प्रशांत पडोले को मैदान में उतारा है। (एजेंसी)

Congress leader rahul gandhi on farmers loan and agneepath scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2024 | 08:09 PM

Topics:  

  • Congress
  • Farmers Loan
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Loksabha Elections 2024
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पापा, आपके सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य’, राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की तस्वीर

2

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

3

बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, JDU नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज

4

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.