अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस
Chandrapur News: राजुरा में कांग्रेस ने विशाल किसान आक्रोश मार्च निकाला। 7/12 कोरा करने की मांग को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुभाष धोटे के नेतृत्व में हजारों किसानों की भागीदारी की।
- Written By: आकाश मसने
राजुरा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता (फोटो नवभारत)
Chandrapur Congress Protest: किसानों और आम जनता के न्याय के लिए कांग्रेस की ओर से शनिवार 4 अक्टूबर को चंद्रपुर जिले के राजुरा में किसानों का विशाल जन आक्रोश मार्च निकाला गया। किसानों का जमीन का 7/12 कोरा करने की मांग और अवैध रेत खनन में राजस्व विभाग और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत क आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष धोटे के नेतृत्व में आयोजित मार्च में बड़ी संख्या में किसान, युवा, महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। राजुरा तहसील कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों द्वारा आयोजित इस विशाल मार्च में हजारों किसानों, खेतिहर मजदूरों और नागरिकों ने भाग लिया।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भवानी माता मंदिर से तहसील कार्यालय तक निकाले गए इस मार्च में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। मार्च के माध्यम से सरकार को 27 मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
सम्बंधित ख़बरें
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
इनमें किसानों का पूर्ण कर्ज माफी और 7/12 को कोरा करना, सूखाग्रस्त घोषित करना और आपदा पीड़ितों को मुआवज़ देना, महाराष्ट्र जन सुरक्षा विधेयक 2024 वापस लेना, फर्जी मतदाता पंजीकरण के मामले में कार्रवाई करना, खाद की कृत्रिम कमी दूर करना, कपास और सोयाबीन उत्पादकों के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की गई।
इसके अलावा कृषि पंपों को नियमित बिजली आपूर्ति,अतिक्रमणकारियों को पट्टे देने, स्थानीय उद्योगों में युवाओं को रोजगार देने, संजय गांधी निराधार और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज माफ़ी और सड़कों व जलजीवन मिशन के लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करने सहित अन्य मांगों का जिक्र है।
यह निवेदन राजुरा के तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा गया। चेतावनी दी गई है कि अगर सरकार ने इन मांगों को तुरंत नहीं माना तो और ज़ोरदार आंदोलन किया जाएगा।
ये कांगेस नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद प्रतिभा धानोरकर, राजुरा विधानसभा कांग्रेस समन्वयक पूर्व नगराध्यक्ष अरुण धोटे, तालुका अध्यक्ष रंजन लांडे, देवीदास सातपुते, श्रमिक कांग्रेस के सूरज ठाकरे, सभापति विकास देवालकर, नानाजी आड़े, नंदकिशोर वाढई, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर येरने मौजूद थे।
साथ ही तालुका कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ, तथा अन्य अग्रणी संगठनों के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
तालुका में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन
जेसीबी और ट्रैक्टरों से रेत निकाली जा रही है। इसे राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। पूर्व विधायक सुभाष धोटे ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस व्यवस्था रेत चोरों का समर्थन कर रही है। विरोध प्रदर्शन में राजुरा तहसीलदार को चेतावनी दी गई कि यदि रेत चोरों पर रोक नहीं लगाई गई, तो अगला मार्च तहसील कार्यालय तक होगा।
यह भी पढ़ें:- बॉम्बे हाईकोर्ट ने सातारा-पालघर के 2 जजों को किया बर्खास्त, एक ने ली रिश्वत तो दूसरा लेता था ड्रग्स
सांसद प्रतिभा धानोरकर का केंद्र पर हमला
कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टियों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। वोटों की चोरी करके सत्ता में आई यह सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल लूट और गुमराह कर रही है।
राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति
पूर्व विधायक सुभाष धोटे चंद्रपुर जिले में भाजपा के पांच विधायक होने के बावजूद, जिले में अभी तक सूखा घोषित नहीं किया गया है। भारी बारिश के कारण किसानों की आर्थिक कमर टूट गई है और किसान कर्ज के जाल में फंस गए हैं। भाजपा सरकार को चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में मांग की गई कि सरकार किसानों की कमी को पूरा करे।
