BJP के सिंदूर बांटने पर कांग्रेस नाराज, रागिनी नायक बोली- मेरे पास मेरा सिंदूर
बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसे लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी इसके पीछे अपनी नाकामी छिपाना चाहती है।
- Written By: अक्षय साहू
रागिनी नायक (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को घर-घर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके तहत बीजेपी बहुत जल्द महिलाओं को सिंदूर बांटने वाली है। इसे लेकर कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है। रागिनी ने कहा कि बीजेपी अपनी नाकामी को सिंदूर के पीछे छिपाने की कोशिश कर रही है।
रागिनी नायक ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान रागिनी अपने साथ सिंदूर भी लाई थी। उन्होंने सिंदूर दिखाते हुए कहा कि, मेरे हाथ और मांग में सिंदूर है। इसका भारतीय महिला के लिए क्या महत्व है, ये मैं बीजेपी के नेताओं को बताना चाहती हूं। सुहाग का, प्रेम का, सात जन्मों के साथ का। सुहाग की रक्षा के लिए, सिंदूर भारतीय नारी की आन-शान है। उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक विफलता को छिपाने के लिए बीजेपी सिंदूर को ढाल बनाने जा रही है।
हर घर सिंदूर तक पहुंचाने की तैयारी में सरकार
दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश में है। इसके लिए महिलाओं को गिफ्ट के तौर पर सिंदूर दिया जाएगा। अगले महीने 9 जून को बीजेपी के सीनियर नेता और कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से घर-घर तक सिंदूर पहुंचाएंगे। 9 जून के दिन ही नरेंद्र मोदी ने बतौर देश के पीएम तीसरी बार शपथ ली थी। सरकार के फैसले से कांग्रेस खुश नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल
1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
सिंदूर का स्वरूप और उसका रंग भारत के अलग-अलग प्रांतों में अलग हो सकता है, लेकिन एक भारतीय सनातनी विवाहित महिला के लिए सिंदूर का क्या महत्व है और इसकी क्या पहचान है- मैं BJP और संघ के लोगों को समझाना चाहती हूं। क्योंकि मुझे लगता है इन लोगों को सिंदूर का महत्व समझ नहीं आता।… pic.twitter.com/va7Sd1pqZG — Congress (@INCIndia) May 29, 2025
कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। रागिनी नायक ने कहा कि पराए आदमी के जरिए दिया गया ये सिंदूर किसके काम आएगा? और किसके लिए काम आएगा? भारतीय नारी को तो सिंदूर पति और ससुराल से मिलता है। ये सिंदूर जो बांटेंगे, उस पर भी मोदी जी की तस्वीर छपी होगी।उन्होंने कहा कि, बीजेपी और RSS के नेता किस मुंह से घर-घर जाएंगे, किस मुंह से बांटेंगे। जब मारे गए लोगों की पत्नियां और परिवार ये पूछ रहे हैं कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकी कब मारे जाएंगे। बीजेपी के जो नेता सवाल उठा रहे हैं, उनको बरखास्त तक नहीं किया गया।
बीजेपी अध्यक्ष को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ऐलान! जानें कौन है नड्डा का उत्तराधिकारी?
सिंदूर पर मांगे जाएंगे वोट
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी पुलवामा और पहलगाम के नाम पर वोट मांग रही है। रागिनी ने बीजेपी के रणबीर सिंह पठानिया के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक ने वायु सेना को नालायक बताया। इस पर मोदी जी चुप क्यों हैं?
