- Hindi News »
- India »
- Bjp National President Election 2025 Latest Updates Process Start June Second Week
बीजेपी अध्यक्ष को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा ऐलान! जानें कौन है नड्डा का उत्तराधिकारी?
- Written By: अर्पित शुक्ला
भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है और पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में हो सकता है। जेपी नड्डा का कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 तक बढ़ाया गया था, अब नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हैं।

PM मोदी और जेपी नड्डा
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया इस वक्त एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में संपन्न हो सकता है। इसके लिए जरूरी चुनावी प्रक्रिया जून के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद से ही पार्टी संगठन के पुनर्गठन की कवायद में है। वर्तमान में जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल पहले ही एक बार बढ़ाया जा चुका है। नड्डा जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने थे और उनका कार्यकाल 2023 में ही लोकसभा चुनाव तक के लिए बढ़ाया गया था। अब आम चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, पार्टी नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।
कब होगा चुनाव?
रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी जून के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। इसके तहत विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न किए जाएंगे, जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न होगा। चुनाव की प्रक्रिया पार्टी के संविधान के हिसाब से होगी, जिसमें नामांकन, स्क्रूटनी तथा मतदान की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
जल्द होगा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर दौरे के बाद संगठन चुनावों की प्रक्रिया तेज हुई थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में बड़े आतंकी हमले के बाद पार्टी ने तमाम गतिविधियों को रोक दिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष रुकने के बाद भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बातचीत फिर से शुरू हो गई है। जून में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं। ऐसे में जो भी नया अध्यक्ष बनेगा। उसके पास तैयारी के लिए लगभग 100 दिन ही होंगे।
“मौसम ने मुझे आगे नहीं जाने दिया…”, पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों से मांगी माफी
भूपेंद्र-धर्मेन्द्र की जोड़ी
खबरों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान दोनों बने हुए हैं, लेकिन अनुभव को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम पर सहमति बनने की ज्यादा उम्मीद है। इससे पहले भी भूपेंद्र यादव और धर्मेन्द्र प्रधान की जोड़ी तमाम राज्यों में बतौर प्रभारी अच्छा रिजल्ट पार्टी को दे चुकी है।
Bjp national president election 2025 latest updates process start june second week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMगोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
May 30, 2026 | 05:05 PMक्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PMRRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
May 30, 2026 | 05:02 PMकान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
May 30, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













