- Hindi News »
- India »
- Congress Kerala Assam Leader Meeting Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi
Congress: केरल-असम में खत्म होगा कांग्रेस का वनवास? राहुल-खरगे ने बनाया प्लान, थरूर पर गिर सकती है गाज
- Written By: अर्पित शुक्ला
Congress News: असम में नौ साल पहले सत्ता खो चुकी कांग्रेस अपनी वापसी के लिए बेताब है. ऐसे में उसने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम शुरू किया है। उधर, केरल में भी कांग्रेस 9 साल से सत्ता से बाहर है।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे
नई दिल्ली: कांग्रेस नेतृत्व ने असम के अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की जिसमें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा रणनीति को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा, लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और प्रदेश के कई अन्य नेता शामिल थे।
असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल रखा है।
गौरव गोगोई का मुद्दा
दूसरी तरफ, शर्मा और भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और उसकी पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से संबंध रखने का भी आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल
MP में यूनिफॉर्म विवाद पर गरमाई सियासत, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस, उमंग सिंघार का सरकार पर हमला
कांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल
Train Viral Video: ट्रेन वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, रेलवे ने खारिज किया दावा
गोगोई ने इस आरोप को ‘‘हास्यास्पद” बताकर खारिज कर दिया था। कांग्रेस नेतृत्व शुक्रवार को केरल के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगा। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इन दिनों पार्टी के सांसद तथा वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अप्रसन्न होने की अटकलें हैं।
शशि थरूर पर भी चर्चा
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर द्वारा एक अखबार में लिखे हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया है। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की है। इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। केरल और असम में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
कांग्रेस सांसद थरूर ने भाजपा में शामिल होने से इनकार किया और इसकी वजह विचारधारा में अंतर होना बताया है। उन्होंने कहा, हर पार्टी की अपनी मान्यताएं और इतिहास है। अगर आप उनकी मान्यताओं को नहीं मान सकते तो किसी अन्य पार्टी में जाना गलत है। थरूर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह सही है लेकिन स्वतंत्र होने का विकल्प हमेशा खुला है लेकिन आज के राजनीतिक माहौल में मुझे लगता है कि सभी को पार्टी की, एक संगठन की, एक वाहन की जरूरत है जो उनके विचारों को आगे ले जाए। राजनीति में एक पार्टी के लिए जरूरी है कि वह कुछ विचार और सिद्धांत रखे नहीं तो विचारधारा या घोषणा पत्र का कोई फायदा नहीं है।
Congress kerala assam leader meeting mallikarjun kharge rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP नेता दीपक जोशी और उनकी पत्नी ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत; पूर्व पत्नियों पर आरोप
Jun 16, 2026 | 04:07 PMWho is Santy Sharma: रतलाम के रैपर सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 से जुड़ा, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा
Jun 16, 2026 | 04:02 PMलॉन्च से पहले विवादों में घिरी ‘देवा भाऊ टैक्सी योजना’; मुंबई बैंक के पैसे के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप
Jun 16, 2026 | 03:57 PMअहिल्या नगर में दूषित पानी के चलते लोगो के बीमार होने के आरोप, निगम ने मौके पर जाकर शुरू की अपनी जाँच
Jun 16, 2026 | 03:49 PMबॉक्स ऑफिस पर भूतों का कब्जा! 2700 करोड़ की Obsession के बाद इस हॉरर फिल्म ने मचाया तहलका
Jun 16, 2026 | 03:40 PMBada Mangal Upay: बड़े मंगल का अचूक उपाय, शादी की रुकावटें होंगी दूर
Jun 16, 2026 | 03:33 PMNEET UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर लगा अस्थायी बैन, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
Jun 16, 2026 | 03:31 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














