शशि थरूर को मनाएंगे राहुल गांधी, बोले- हम केरल में सरकार बना रहे हैं, आपस में मत लड़ो
Rahul Gandhi News: केरल में लंबे समय से हर पांच सालों के बाद सरकार बदलने की परंपरा 2021 में टूट गई, जब सीपीएम ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। ऐसे में इस बार का केरल चुनाव कांग्रेस के लिए काफ़ी अहम है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
शशि थरूर, राहुल गांधी
Shashi Tharoor News: कांग्रेस ने 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में 100 से अधिक सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक विस्तृत चर्चा की। हालांकि इस अहम बैठक में सांसद शशि थरूर की गैरहाजिरी सियासी चर्चा का विषय बनी रही।
बैठक के समय शशि थरूर कोझिकोड में आयोजित केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हो रहे थे। इसे लेकर उनकी नाराजगी के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन पार्टी नेताओं ने साफ किया कि थरूर ने अपनी व्यस्तता की जानकारी पहले ही पार्टी नेतृत्व को दे दी थी।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि शशि थरूर की शिकायतों और उनके समाधान को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बजट सत्र के दौरान उनसे मुलाकात करेंगे। थरूर लंबे समय से दोनों नेताओं से मिलने का समय मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे केरल प्रदेश कांग्रेस में खुद को नजरअंदाज किए जाने और पार्टी नेतृत्व के रवैये से असंतुष्ट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर सुबह-सुबह पहुंची कोलकाता पुलिस, घर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात
Biscomaun Bhawan Fire: पटना के बिस्कोमान भवन में अचानक लगी भीषण आग, 13वीं मंजिल पर धुंआ उठते ही मचा हड़कंप
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
इसी वजह से थरूर कई बार पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग रुख अपनाते दिखे हैं चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुद्दा हो या मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व थरूर को लेकर ज्यादा चिंतित नजर नहीं आता। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित आलाकमान विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त है।
“हम केरल में सरकार बनाएंगे”
बैठक में कांग्रेस का आत्मविश्वास साफ तौर पर झलका। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने केरल के नेताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की अपील करते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाइए, हम केरल में सरकार बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि केरल में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन राज्यव्यापी यात्रा निकालेंगे, जिसमें पार्टी के कई बड़े चेहरे हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार कांग्रेस में सब ठीक है! राहुल–खरगे से मिले पार्टी के 6 विधायक, दल-बदल की अटकलों पर लगा विराम
गौरतलब है कि केरल में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा 2021 में टूट गई थी, जब सीपीएम ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस वाम मोर्चा के खिलाफ मुस्लिम लीग और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती है। वहीं इस बार भाजपा के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
