Biscomaun Bhawan Fire: पटना के बिस्कोमान भवन में अचानक लगी भीषण आग, 13वीं मंजिल पर धुंआ उठते ही मचा हड़कंप
Patna Biscomaun Bhawan Fire: पटना में गांधी मैदान के पास ऐतिहासिक बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
- Written By: अमन मौर्या
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी भीषण आग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Biscomaun Bhawan 13th Floor Short Circuit Fire: बिहार की राजधानी पटना में गाधी मैदान के पास ऐतिहासिक और सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक परिसरों में से एक, बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। भवन में लगी आग से दूर तक धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। संभवतः माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही ये आग लगी थी।
विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
बिस्कोमान भवन में आग लगने पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मामले की गंभीरता दिखाते हुए तुरंत भारी संख्या में दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। बिस्कोमान भवन की ऊंचाई देखते हुए अग्निशमन दस्ते की 5 अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ियां और 12 बड़े पानी के टैंकर भेजा गया।
घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के दर्जनों जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों को घंटों कड़ी मशक्कत और फायर फाइटर्स की सूझबूझ से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। भवन की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जवानों को 13वें फ्लोर तक पहुंचाने के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियों की मदद ली गई।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह-सुबह TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बल, छावनी में बदला इलाका
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Afghanistan: बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अंधाधुंध फायरिंग, मासूम सहित दो लोगों की मौत
दक्षिण-भारत में हाई अलर्ट! केरल में निपाह तो वायनाड में शिगेला संक्रमण, स्वास्थ्य विभाग ने पुणे भेजे सैंपल
#WATCH | पटना, बिहार: गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, “लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल से धुंआ निकल रहा… pic.twitter.com/avX0gUbWPL — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2026
ये भी पढ़ें- PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
शॉर्ट सर्किट की आशंका
राजधानी पटना में अग्निकांड की घटना की जानकारी देते हुए फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, लगभग 3:45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल से धुंआ निकल रहा है। हम लोग यहां 5 मिनट के भीतर पहुंच गए थे। हम लोगों ने पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पा लिया है। संभवतः माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही ये आग लगी थी।
