मोदी जी! आप जवाबदेह हैं... 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर, राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला

PM Modi News : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ से टेक्सटाइल इंडस्ट्री की खस्ता हालत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की है।
Modi ji, you are accountable... Over 45 million jobs and lakhs of businesses are at stake, Rahul Gandhi launches a scathing attack
राहुल गांधी और पीएम मोदी।
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Statement On PM Modi : लोकसभा में नेता विपक्षी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी टैरिफ से देश में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की खस्ता हालत को लेकर आज पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ से टेक्सटाइल एक्सपोर्टरों के नुकसान को लेकर सवाल उठाया। देश में नौकरियों और लाखों बिजनेस के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने पूरे मामले में पीएम मोदी से जवाबदेही की बात भी कही। इस संबंध में पीएम से ध्यान देने का आग्रह किया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 50% अमेरिकी टैरिफ और अनिश्चितता भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्टरों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा रहे। नौकरियों का जाना, फैक्ट्रियों का बंद होना और ऑर्डर में कमी हमारी खराब अर्थव्यवस्था की सच्चाई है। नेता विपक्ष ने कहा कि मोदी जी ने राहत नहीं दी है और न टैरिफ के बारे में कुछ कहा है। 4.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां और लाखों बिजनेस दांव पर लगे हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी जी! आप जवाबदेह हैं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें!

कांग्रेस नेता ने कपड़ा फैक्ट्री का किया दौरा

राहुल गांधी ने कपड़ा उद्योग के सामने पेश हो रहीं चुनौतियों के बारे में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से बात की। साथ ही कांग्रेस नेता ने अमेरिका द्वारा चीन और बांग्लादेश के टैरिफ और भारत के मुकाबले वहां होने वाले असर पर बातचीत की। साथ ही राहुल गांधी ने बांग्लादेश से मिल रहे कंपीटिशन की बात कही। राहुल गांधी ने एक टेक्सटाइल फैक्ट्री का दौरा भी किया। राहुल ने वहां कपड़े की कटिंग, स्टचिंग, टिकटिंग से लेकर पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया को देखा।

हाल में राहुल गांधी ने मोदी पर क्या-क्या दिए हैं बयान?

बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं, लेकिन जनता की बात नहीं सुनते। पीएम मोदी केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों (अदानी-अंबानी) के लिए काम कर रहे, जिससे धन का केंद्रीकरण हो रहा है। हाल में राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा कि भारत के टैरिफ बहुत अधिक हैं। सरकार एक बेहतर ट्रेड डील सुनिश्चित करने में विफल रही है।