सुबह-सुबह पुलिस और केंद्रीय बलों ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर मारा छापा, मदन मित्रा के यहां भी पहुंची ED
Madan Mitra ED Search: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता आवास पर शनिवार सुबह बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों ने छापेमारी की है। वहीं कद्दावर नेता मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा है।
- Written By: अमन मौर्या
अभिषेक बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhishek Banerjee Raid: TMC सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। फर्जी हस्ताक्षर और अवैध संपत्ति मामले में चल रही जांच के बीच शनिवार सुबह कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम उनके आवास पर आ पहुंची। इस दौरान अभिषेक बनर्जी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ कोलकाता पुलिस के कालीघाट और शालबोनी पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
4 घंटे चली छापेमारी
पुलिस ने अभिषेक के कोलकाता स्थित घर पर 4 घंटे से ज़्यादा समय तक छापेमारी की। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल मचाने वाले एक नाटकीय ऑपरेशन में, शनिवार तड़के पुलिस की एक बड़ी टीम ने केंद्रीय बलों के साथ मिलकर TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के सिलसिले में की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
STORY | West Bengal: Police raid Abhishek’s Kolkata residence for over 4 hours In a dramatic pre-dawn operation that triggered a political storm in West Bengal, a large contingent of police, accompanied by central forces, raided the Kalighat residence of TMC national general… https://t.co/QLb1cgQs5d — Press Trust of India (@PTI_News) June 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
अभिषेक के करीबी के यहां ED रेड
इसी बीच शनिवार सुबह ही TMC के एक और नेता मदन मित्रा के ठिकानों पर ED ने रेड मारी है। मदन मित्रा टीएमसी के कद्दावर नेता हैं और कमारहाटी के विधायक हैं। नगर पालिका में भर्ती घोटाले की जांच के मामले में ईडी ने कोलकाता समेत आसपास के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई। एजेंसी ने मित्रा के भवानीपुर और कालीघाट स्थित दोनों आवासों पर दस्तावेज खंगाले। साथ ही ईडी की एक अन्य टीम ने बेहाला इलाके में भी छापेमारी की।
ये भी पढ़ें- PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
इस्तीफे के तुरंत बाद कार्रवाई
ईडी का यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब ठीक एक दिन पहले शुक्रवार रात को मदन मित्रा ने कमारहाटी नगर पालिका के चेयरमैन गोपाल साहा से कथित दुर्व्यवहार मामले में पार्टी के सभी पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे का ऐलान किया था।
