अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
US Navy Attack on Indian Crew: ओमान तट के पास अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय क्रू के जहाजों पर हमले और 3 भारतीयों की मौत पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी, राहुल गांधी
Rahul Gandhi on US Navy Attack: ओमान तट के खाड़ी क्षेत्र में भारतीय क्रू वाले 3 कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकन नेवी के हमले से पूरे देश में आक्रोश है। अब इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले भी गुरुवार को ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 3 भारतीयों की मौत पर शोक व्यक्त किया था। कांग्रेस का कहना है कि इस हत्या पर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय क्रू वाले 3 कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी नौसेना के हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में 3 दिन में 3 जहाजों पर अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं’।
PM मोदी को बोलना पड़ेगा
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब भी कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं। अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के महज चंद दिनों बाद ही पीएम मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे। लेकिन, उन 3 भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या है सुपर अल नीनो? जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम मोदी को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक
‘मोदी ने मरवा दिया’… राहुल गांधी के इस बयान से मची खलबली, कांग्रेस की बड़ी बैठक में सरकार के खिलाफ महामंथन
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच
अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं। अगले हफ्ते G7 में,… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2026
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन लोगों ने उन बेटों की जान ली उनको नाराज करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।
यह भी पढ़ें- India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
कांग्रेस पार्टी ने बोला हमला
कांग्रेस पार्टी ने अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पीएम मोदी अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते। पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार को राजनयिक कदम उठाने चाहिए।
