Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में लगे तगड़े झटके के बीच कांग्रेस के लिए आई बड़ी ‘गुड न्यूज’, दो दिग्गजों की हुई घर वापसी

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी को गहरा जख्म दिया है। वहां पार्टी को महज 6 सीटों पर सिमटना पड़ा, जिससे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व में जबरदस्त निराशा का माहौल है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 19, 2025 | 09:24 PM

बिहार में लगे तगड़े झटके के बीच कांग्रेस के लिए आई बड़ी 'गुड न्यूज' (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Congress Leaders Joining Again Party: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस पार्टी को गहरा जख्म दिया है। वहां पार्टी को महज 6 सीटों पर सिमटना पड़ा, जिससे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व में जबरदस्त निराशा का माहौल है। लेकिन इस भारी मायूसी के बीच एक दूसरे राज्य से कांग्रेस के लिए राहत भरी ठंडी हवा का झोंका आया है। जहां एक तरफ पूरब में पार्टी कमजोर हुई है, वहीं उत्तर भारत के एक अहम राज्य में उसे बड़ी कामयाबी मिली है। वहां एक नई पार्टी को छोड़कर दो कद्दावर पूर्व मंत्री अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

बुधवार को जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा और अब्दुल मजीद वानी ने गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) को अलविदा कह दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। यह आजाद की पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, जिसे उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद 2022 में बनाया था। इन नेताओं की वापसी का स्वागत कांग्रेस महासचिव सैयद नासिर हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और जी.ए. मीर ने किया। यह खबर बिहार की हार से निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में थोड़ा जोश भरने का काम करेगी।

पुराने किले में लौटी रौनक

जुगल किशोर शर्मा और अब्दुल मजीद वानी के साथ-साथ विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुभाष गुप्ता और बृजमोहन शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। जुगल किशोर शर्मा ने पिछले चुनाव में वैष्णो देवी और वानी ने डोडा सीट से किस्मत आजमाई थी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जुगल किशोर शर्मा का कद इस बात से समझा जा सकता है कि वे 2000 से 2005 तक मुफ्ती मोहम्मद सईद और फिर आजाद की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वानी भी पूर्व में मंत्री रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होते ही शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती है और अपने नेताओं को खुलकर बोलने की आजादी देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस धर्म की राजनीति नहीं करती।

सम्बंधित ख़बरें

‘भारतीय दूसरों की सेवा के लिए हैं…’, सैम पित्रोदा ने फिर दिया ‘बवाली’ बयान, BJP ने बोला हमला और छिड़ा घमासान

कांग्रेस मुझे निकालने की तैयारी में है… मणिशंकर अय्यर का छलका दर्द, ममता बनर्जी को बताया असली कांग्रेस

गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?

राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें: भतीजे के साथ बिस्तर पर थी पत्नी, पति ने देखा तो उड़ गए होश; CCTV में कैद ‘अवैध इश्क’ का खूनी अंत

‘आजाद’ का कुनबा हुआ खाली

गुलाम नबी आजाद की पार्टी के लिए यह दौर बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उनके साथी उन्हें छोड़कर गए हैं। इससे पहले इसी साल जून में पूर्व मंत्री ताज मोहिउद्दीन और गुलाम नबी सरूरी ने भी घर वापसी की थी। अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों में आजाद की पार्टी ने 90 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन खाता भी नहीं खोल सकी थी। खुद आजाद ने खराब सेहत का हवाला देकर प्रचार नहीं किया था। अब बिहार में मिली निराशा के बीच, इन नेताओं की वापसी ने कांग्रेस को यह संदेश दिया है कि पुराने वफादार अब भी पार्टी को एक मजबूत विकल्प मानते हैं।

Congress good news after bihar loss two ministers join party update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Congress
  • Indian Politics
  • Jammu Kashmir
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.