- Hindi News »
- India »
- Congress Gave A Befitting Reply To Bjp Leader Jp Naddas Open Letter
लेटर का जवाब PM की ओर से न आने पर कांग्रेस का तंज, कहा-स्वघोषित परमात्मा के अवतार कुछ अलग ही होते हैं
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र का जवाब प्रधानमंत्री की ओर से नहीं आने को लेकर तीखा तंज कसा है। साथ ही बीजेपी नेता जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस खड़गे के नाम लिखे ओपन लेटर का भी करारा जवाब दिया है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : बीजेपी और कांग्रेस के बीच लेटर वार छिड़ चुका है। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ओपन लेटर लिखने के बाद अब कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खरगे के पत्र का जवाब प्रधानमंत्री की तरफ से नहीं आने को लेकर तीखा कटाक्ष किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे गए खत का निरर्थक जवाब भेजने का काम नड्डा को दे दिया गया है।
बता दें कि जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ओपन लेटर में राहुल गांधी को राजनीति का ‘असफल उत्पाद’ (फेल्ड प्रोडक्ट) करार दिया गया था और कहा गया था कि उन्हें महिमामंडित करना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मजबूरी है।
खरगे ने पीएम को लिखा था पत्र
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने खरगे के पत्र का जवाब प्रधानमंत्री की ओर से नहीं आने को लेकर तंज कसते हुए कहा, “स्वघोषित परमात्मा के अवतार कुछ अलग ही होते हैं।” रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को कोविड-19 पर पत्र लिखते हैं तब स्वास्थ्य मंत्री को उन्हें अपने नाम से भेजने के लिए एक अपमानजनक जवाब थमा दिया जाता है। अब कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने मोदी जी के सहयोगियों द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी जा रही गंभीर धमकियों को लेकर नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, तो भाजपा अध्यक्ष को निरर्थक जवाब भेजने का काम दे दिया गया।”
सम्बंधित ख़बरें
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र; जानें क्या कहा
खरगे के ‘जहरीला सांप’ वाले बयान पर नितिन नबीन का पलटवार, क्या चुनाव में असर दिखाएगी जुबानी जंग की कड़वाहट
बारामती में सियासी बवाल, खड़गे-राहुल के दरबार पहुंचीं सुनेत्रा पवार, क्या निर्विरोध होगा चुनाव?
पहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झुके मल्लिकार्जुन खरगे!
यह भी पढ़ें-धमकी मामले पर नड्डा का खड़गे को ताबड़तोड़ जवाब, लिखा- राहुल की करतूतें भूल गए, वे राजनीति के फेल्ड प्रोडक्ट
कांग्रेस नेता ने पीएम पर कसा तंज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि देश ने एक ऐसे प्रधानमंत्री (नेहरू) को भी देखा है, जिन्होंने 17 वर्षों तक उन्हें भेजे गए सभी आधिकारिक और व्यक्तिगत पत्रों का जवाब दिया, जैसा कि उनके चुनिंदा कार्यों के 100 से अधिक वॉल्यूम प्रमाणित करते हैं। रमेश ने तंज कसते हुए कहा, “मुझे लगता है कि स्वघोषित परमात्मा के अवतार कुछ अलग ही होते हैं।” बीजेपी नेता नड्डा ने गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राजनीति का ‘असफल उत्पाद’ (फेल्ड प्रोडक्ट) करार दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कहा कि उन्हें महिमामंडित करना उनकी मजबूरी है। नड्डा ने पिछले दिनों खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र के जवाब में यह बात कही, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए।
जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को कोविड-19 पर पत्र लिखते हैं तब स्वास्थ्य मंत्री को उन्हें अपने नाम से भेजने के लिए एक अपमानजनक जवाब थम्हा दिया जाता है। अब @INCIndia के अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने मोदी जी के… — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 19, 2024
यह भी पढ़ें-‘जुबान काटने के बजाय दाग देनी चाहिए…’, हिंसक बयान पर भाजपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
राहुल गांधी को कहा था आतंकवादी
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी’ करार दिया था। इसके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress gave a befitting reply to bjp leader jp naddas open letter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














