-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Election Commission Pm Modi Violation Of Model Code Of Conduct Request For Action
‘PM मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन’, कांग्रेस की चुनाव आयोग से की कार्रवाई की अपील
- Written By: किर्तेश ढोबले

पीएम नरेंद्र मोदी (PTI Photo)
नवभारत डिजिटल टीम: कांग्रेस (Congress) ने सोमवार (18 मार्च) को चुनाव आयोग (Election Commission) से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस ने आयोग को लिखे पत्र में आचार संहिता का उल्लंघन (Code of Conduct Violation ) करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता जी निरंजन (G Niranjan) ने इस बारे में निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन
कांग्रेस नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि राहुल गांधी ने बुरी शक्तियों के खिलाफ जंग की बात की थी, लेकिन प्रधानमंत्री के पद पर रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने इसे धार्मिक मोड़ दे दिया है। उन्होंने लोगों की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की। यह चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पीएम मोदी को इस तरह से सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने के लिए चीजों को तोड़ मरोड़कर पेश करने से रोका जाए।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी पर पुलिस एक्शन के बाद सियासत गरम, MP में भाजपा का पलटवार…क्या कांग्रेस को होगा राजनीतिक फायदा?
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
मुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
राजा की आत्मा ईवीएम में
राहुल गांधी ने रविवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ‘‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं…एक शक्ति से लड़ रहे हैं। अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है…सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है… हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।”
‘शक्ति’ के विनाश का बिगुल
इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर मुंबई की रैली में ‘शक्ति’ के विनाश का बिगुल फूंकने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उनके लिए हर मां-बेटी ‘शक्ति’ का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में लड़ाई ‘शक्ति के विनाशकों’ और ‘शक्ति के उपासकों’ के बीच है तथा चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि कौन ‘शक्ति’ का विनाश करने वाले हैं और किसे ‘शक्ति’ का आशीर्वाद प्राप्त है।
शक्ति का मुखौटा मोदी जी
राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। ” उन्होंने कहा, ‘‘वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज, भारत की आवाज को, भारत की संस्थाओं को, सीबीआई, आयकर विभाग, ईडी, चुनाव आयोग, मीडिया, भारत के उद्योग जगत, और भारत के समूचे संवैधानिक ढांचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है।”
Congress election commission pm modi violation of model code of conduct request for action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी पर पुलिस एक्शन के बाद सियासत गरम, MP में भाजपा का पलटवार…क्या कांग्रेस को होगा राजनीतिक फायदा?
Jul 22, 2026 | 08:35 PMLord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
Jul 22, 2026 | 08:24 PMआगरा कैंट विवाद में कार्रवाई जारी; नए RPF कमांडेंट ने संभाला कार्यभार, जांच ने पकड़ी रफ्तार
Jul 22, 2026 | 08:21 PMपंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
Jul 22, 2026 | 08:20 PMनई टैक्स व्यवस्था में जजों की कर छूट पर उठे सवाल; जस्टिस संदीप जैन पहुंचे कोर्ट, केंद्र और CBDT को नोटिस
Jul 22, 2026 | 08:11 PMBJP विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से मिली राहत; जज को फोन करने के मामले में विधायक की माफी को किया स्वीकार
Jul 22, 2026 | 08:01 PMरणवीर सिंह की ‘प्रलय’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी कल्याणी प्रियदर्शन, एक्शन और खतरनाक स्टंट से मचाएंगी धमाल
Jul 22, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM













