‘हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी…’ इन खास संदेशों के साथ आज अपनों को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें बधाई
महाराष्ट्र और भारत के इतिहास में आज गौरव का दिन है जो इस दिन को खास बनाता है। शिवाजी जयंती के मौके पर अपनों के बीच खुशियां बांटने के लिए आप यह दिन मनाते है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर आप इन खास संदेशों के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025: मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज मनाई जा रही है। महाराष्ट्र और भारत के इतिहास में आज गौरव का दिन है जो इस दिन को खास बनाता है। शिवाजी जयंती के मौके पर अपनों के बीच खुशियां बांटने के लिए आप यह दिन मनाते है। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर आप इन खास संदेशों के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कर सकते है।
महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नार शहर के पास शिवनेरी किले में हुआ था, जो वर्तमान में पुणे जिले में है।
चंद्रपुर में शिवाजी महाराज के विचारों पर मंथन, छत्रपति लोककल्याणकारी शासन के आदर्श: किशोर जामदार
मीरा-भाईंदर में बढ़ा शिवाजी महाराज प्रतिमा विवाद, हार की रार में जनता को गुमराह कर रहे सरनाईक: नरेंद्र मेहता
मारेगांव में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर बवाल, 4 पर केस, 42 आंदोलनकारी भी आरोपी
1 मई को क्यों मनाया जाता है महाराष्ट्र दिवस? छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वराज्य कैसे बना देश का महानतम राज्य
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म सन् 19 फरवरी 1630 में मराठा परिवार में हुआ. कुछ लोग 1627 में उनका जन्म बताते हैं. उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था।
शिवाजी जयंती पहली बार 1870 में महात्मा ज्योतिराव फुले द्वारा मनाई गई थी. भारत के वीर सपूतों में से एक छत्रपति शिवाजी को लोग हिन्दू हृदय सम्राट कहते हैं तो कुछ लोग इन्हें मराठा गौरव कहते हैं।
शिवाजी जयंती की दो तिथियां है इसमें 10 मार्च को शिवाजी जयंती मनाई जाती है तो वहीं पर 19 फरवरी को ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मनाई जाती है। वैसे असल में जन्म की तिथि पर ही जयंती का महत्व होता है।
छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया।
