Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, AQI पर भी असर

दिल्ली समेत उत्तर भारत में 24 दिसंबर 2024 को ठंड और बारिश का प्रकोप जारी है। दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश के बाद ठंड में और इजाफा हो गया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 24, 2024 | 07:02 AM

ठंड का कहर फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड अपने चरम पर है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद ठंड में और इजाफा हो गया। इस दौरान दिल्लीवासियों को सूर्य की किरणें भी नसीब नहीं हो पाईं, और पूरे दिन मौसम सर्द बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, क्रिसमस के बाद फिर से बारिश के संकेत मिल रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने भी उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन को और बढ़ा दिया है।

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर की रात से ही क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू होने की संभावना है। जिसके कारण 27 दिसंबर को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और कोहरा

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पंजाब में शीतलहर और कोहरे का डबल डोज मिलेगा, जबकि हरियाणा में भी शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान इन दोनों राज्यों में 27 दिसंबर को गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल

Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग

Delhi Weather: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ-साथ गिरे ओले; लोगों को मिली गर्मी से राहत

हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 26 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, कुपवाड़ा में बर्फबारी के साथ तापमान माइनस में रहेगा। उत्तराखंड में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है और कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 25 से 27 दिसंबर तक यही मौसम बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। 24 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बारिश होने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही घना कोहरा रहने की भी आशंका जताई गई है।

AQI पर असर

ठंड और मौसम के इस बदलाव का असर AQI पर भी पड़ा है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है, दिल्ली के कुछ हिस्सों में AQI 420 देखा गया है। वहीं, लखनऊ 325, मुंबई 202, पटना 301, वाराणसी 60 AQI देखने को मिला है।

देश की अन्य खबरों से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

Cold wave wreaks havoc in north india including delhi snowfall increases chill also affects aqi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 07:02 AM

Topics:  

  • Delhi News
  • mausam ki khabar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.