Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद

Delhi News: दिल्ली में हनुमान जयंती पर तुगलकाबाद व जहांगीरपुरी में तनाव देखने को मिला, बिना अनुमति शोभा यात्रा पर कार्रवाई की गई। तनाव वाले इलाको में पुलिस तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 02, 2026 | 06:04 PM

तुगलकाबाद व जहांगीरपुरी में हल्का तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Hanuman Jayanti: दिल्ली में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी इलाकों से हल्के तनाव की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ही स्थानों पर पुलिस की तत्परता के चलते हालात फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पुलिस के अनुसार स्थिति सामान्य बनी हुई है। तुगलकाबाद इलाके में मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा के दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।

एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। बताया जा रहा है कि फिलहाल जहांगीरपुरी इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है।

बिना अनुमति के निकाल रहे थे शोभा यात्रा

तुगलकाबाद के अलावा एक मामला जहांगीरपुरी के डबल ई ब्लॉक से भी सामने आया जहां कुछ लोग बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस लगातार लोगों को समझाने में जुटी रही लेकिन मौके पर भीड़ बढ़ती गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाकी लोगों को वहां से हटा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जामसांवली हनुमान मंदिर मंदिर में बजरंगबली की नाभि से निकलता है रहस्यमयी जल, जानिए कहां है यह मंदिर

अमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क

कहीं उल्टे तो कहीं लेटे हुए हैं भगवान हनुमान, जानें पवनपुत्र के 5 चमत्कारी और प्रसिद्ध धाम

Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम

डिटेन किए गए लोगों ने कही बड़ी बात

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने जिन लोगों को डिटेन किया गया उनका कहना है कि वे शांतिपूर्वक सड़क पर बैठकर राम नाम जप और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। उनका आरोप है कि उन्हें न तो शोभा यात्रा निकालने दी गई और न ही धार्मिक पाठ करने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला

जहांगीरपुरी में नियंत्रण में स्थिति

फिलहाल जहांगीरपुरी इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Delhi hanuman jayanti jahangirpuri tension tughlaqabad news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2026 | 06:04 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • Hanuman Jayanti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.