- Hindi News »
- India »
- Cold Wave Alert Delhi Smog And Aqi Severe Snowfall In Himachal Uttarakhand Heavy Rain In These States
Coldwave Alert: दिल्ली में स्मॉग-AQI गंभीर, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; इन राज्यों में भारी बारिश
Weather Update: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके राज्य के मौसम कैसा रहेगा।
- Written By: प्रतीक पांडेय

देश में बढ़ने लगी ठंड, फोटो- सोशल मीडिया
Aaj ka Mausam: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल हैं। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग के साथ-साथ फॉग (कोहरे) ने भी जगह ले ली है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के कुल 39 निगरानी स्टेशनों में से ज्यादातर पर वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई है। एक्यूआई का स्तर 400 से अधिक दर्ज किया गया है। एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश यही स्थिति रही।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिर रहा है। तापमान गिरने के साथ ही 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं भी ठंड महसूस होने का एक बड़ा कारण हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार तक रात और सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आएगी। ओडिशा, हिमाचल, असम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी हल्के से घने कोहरे की स्थिति रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां
आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी
महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म
मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप
मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर इलाकों में तापमान गिरने से ठंडी से परेशानी बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में रात में ठंड जरूर पड़ रही है, हालांकि दिन में तेज धूप निकल रही है। यूपी के कानपुर शहर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसी दौरान बर्फबारी होगी और घना कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के केलांग, ताबो और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। शिमला, सोलन, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, धर्मशाला, मनाली और ऊना में तापमान 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिससे भारी सर्दी का एहसास हो रहा है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा में भी शीतलहर चलने से परेशानी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट: DNA टेस्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके वाली i20 कार में मौजूद था आतंकी डॉ. उमर
दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण दक्षिण भारत में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। आज (13 नवंबर 2025) केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में बादल गरजने, आकाशीय बिजली कड़कने या गिरने के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Cold wave alert delhi smog and aqi severe snowfall in himachal uttarakhand heavy rain in these states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका
Feb 16, 2026 | 08:35 PMएआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोटिक डॉग बना आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा तकनीक की नई मिसाल
Feb 16, 2026 | 08:32 PMMira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














