Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई: CM योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, मांगा था इस्तीफा

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में अब एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 03, 2024 | 12:47 PM

योगी आदित्यनाथ (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में अब एक युवती को गिरफ्तार किया है। इस बाबत पुलिस ने आज यानी रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है।

आज पुलिस ने यह भी बताया कि, फातिमा ने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। वहीं उसके पिता का लकड़ी का बी कारोबार है। पुलिस ने बताया कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

जानकारी दें कि, मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर बीते शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

यहां पढ़ें – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर बोली NCP- नहीं पड़ेगा ‘महायुति’ पर कोई असर

Mumbai traffic Police Control Room received a death threat regarding UP CM Yogi Adityanath, yesterday. The message said that if CM Yogi doesn’t resign in 10 days, he will be killed like Baba Siddique. Mumbai Police Traffic Control Cell received the message from an unknown number.… — ANI (@ANI) November 3, 2024

इस बाबत पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा ने ही यह संदेश भेजा था। वहीं मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे फिर हिरासत में ले लिया।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच जारी रख रही है। जानकारी दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस हाईअलर्ट पर है।

यहां पढ़ें –  CM योगी को मिली धमकी, कहा- इस्तीफा दो नहीं तो करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल, मुंबई पुलिस को मैसेज

गौरतलब है कि, मुंबई के बांद्रा इलाके में बीते 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस पर कई सवाल उठे। वहीं बीते 30 अक्टूबर को ही मुंबई की यातायात पुलिस को ही मिले एक संदेश में अभिनेता सलमान खान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और बाबा सिद्दीकी जीशान सिद्दीकी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार हुआ है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm yogi threat row mumbai police identify culprit woman arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2024 | 12:46 PM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

जरूरतमंदों के लिए उनका काम सराहनीय, सावित्रीबाई फुले जयंती पर PM मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

2

एक्शन में योगी की पुलिस… पेश हो, नहीं तो घर होगा कुर्क, संभल हिंसा के मास्टरमाइंड को आखिरी मौका

3

थैंक्यू योगी अंकल, गॉड ब्लेस यू…दबंगों का कब्जा हटाकर दिलाया मकान तो अंजना के चेहरे पर आई मुस्कान

4

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.