- Hindi News »
- India »
- Cm Yogi Adityanath At Gorakhnath Temple Amid Up 7th Phase Polling See Pics
यूपी में सातवें चरण के मतदान के बीच सीएम योगी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, देखें तस्वीरें
- Written By: सुभाष यादव

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इन सब के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर (CM Yogi at Gorakhnath Temple) में पूजा की है। इससे पहले सीएम ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है।
ज्ञात हो कि सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/vSkjERrsjM — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
सीएम योगी का ट्वीट-
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2022
गौर हो कि यूपी के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से ही मतदान जारी है। सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, मऊ, भदोही, मिर्जापुर, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सातवें चरण की इन 54 सीट में बीजेपी और उसके सहयोगियों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को कुल 36 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार सुभासपा के समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने के चलते यहां बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
Cm yogi adityanath at gorakhnath temple amid up 7th phase polling see pics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMMarco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
May 23, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














