- Hindi News »
- Religion »
- Powerful Hanuman Ji Mantra For Good Health And Many Problems Of Life
Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
Hanuman Path: हनुमान जी के मंत्रों का जप करने से उनके भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं आर्थिक तंगी के लिए और मनोकामना पूर्ति के लिए किन मंत्रों का जप करना चाहिए।
- Written By: रीता राय सागर

शक्तिशाली ङनुमान जी मंत्र (सौ. सोशल मीडिया)
Hanuman Mantra In Hindi: भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी की आराधना से उनके भक्तों की हर समस्या का समाधान हो जाता है। हनुमान जी के मंत्रों का जप करने से सभी कष्ट व बाधा दूर होती हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है।
विशेषकर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंत्रों का पाठ करने से प्रभु की कृपा बनी रहती है। हनुमान जी का आशीर्वाद और उनकी दया पाने के लिए इन मंत्रों का जप अच्छा और भाग्यशाली माना जाता है।
शक्तिशाली और चमत्कारिक हनुमान मंत्र
यदि आप किसी गहरी समस्या से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से घबराहट और डर दोनों आपके जीवन में हावी हो रहे हैं, तो आप इस मंत्र का जाप करके अपनी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas 2026: शुरू हो चुका है ‘मलमास’ 2026, इन वस्तुओं के दान से मिलेगा महापुण्य, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Gangajal Rakhne Ke Niyam: घर में किस जगह और कैसे रखें गंगाजल? जानिए कैसे गंगाजल से जुड़ा है भाग्योदय का योग
Shaniwar Rules: शनिवार के दिन बाल और नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए? जानिए क्या हैं मान्यताएं
Gaur Gopal Das Tips: गोपाल दास के उपदेश, अपनों और सपनों के बीच संतुलन ही सबसे बड़ी चुनौती
-
‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।’
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से घर में धन से जुड़ी परेशानियों का निपटारा होता है। परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। साथ ही कमाई और तरक्की के नए-नए मार्ग खुलते हैं और प्रभु की कृपा बनी रहती है।
-
‘ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा।’
हुनमान जी का यह मंत्र छोटा लेकिन बेहद आसान और प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से वर्षों से चले आ रहे लड़ाई-झगड़े व पसी विवाद खत्म होते हैं। साथ ही यदि लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं, तो इस मंत्र का जाप करने से आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
-
‘ॐ हं हनुमते नम:’
ये भी पढ़ें- Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
पवनपुत्र के इस मंत्र में बहुत शक्ति होती है। इसके पाठ करने भर से दुश्मनों और विरोधियों का असर खत्म हो जाता है और इस कारण से होने वाला डर पूरी तरह मिट जाता है। मन को शांति मिलती है।
-
‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’
अगर आप हनुमान जी को बहुत जल्दी प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह मंत्र आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे बजरंगबली तुरंत खुश होकर अपने भक्त पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखते हैं।
-
‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा।’
इस मंत्र के जाप भर से आपके सभी शत्रुओं का नाश होता है और रोग से छुटाकारा मिलता है। इस मंत्र की मदद से सभी प्रकार के गुप्त और प्रकट शत्रुओं से रक्षा होती है।साथ ही इसके नियमित जाप से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। जाग्रत और सात्विक भाव से जाप करने पर साहस, बल और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।
-
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा॥
इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान के मंत्रों का जप अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा में समाहित चौपाइयों का पाठ करने से व्यक्ति को नकारात्मक शक्तियों, भय और संकटों से मुक्ति मिलती है और ॐ हनुमते नमः जैसे मंत्रों का जप आत्मबल और साहस को बढ़ाता है।
कैसे करें हनुमान जी के मंत्रों का जाप (Hanuman Ji Mantra Jap Vidhi)
कोई भी साधक रोजाना हनुमान जी के मंत्रों का जाप कर सकता है। इसकी शुरुआत शनिवार और मंगलवार के दिन से की जा सकती है। स्वच्छ मन से मंत्रों का जाप करना शुरू करें और अपना पूरा ध्यान हनुमान जी पर लगाएं। पूरे श्रद्धा भाव से मंत्र का जाप करें।
Powerful hanuman ji mantra for good health and many problems of life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMMarco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
May 23, 2026 | 11:24 AMTMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
May 23, 2026 | 11:23 AMमुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
May 23, 2026 | 11:21 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














