लद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!

Indian Army Helicopter Crash: लद्दाख के लेह क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन भारतीय सेना के जवान और अधिकारियों की जिंदगी बाल-बाल बची। इस हादसे के कारणों की जांच जारी है।
leh helicopter crash
लेह में हेलीकॉप्टर क्रैश (सौजन्य-एक्स@Defence_Squad_)
Published on
Updated on

Cheetah Helicopter Crash: लद्दाख के लेह के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। लेह के तांगत्से क्षेत्र में भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीता हेलिकॉप्टर में मौजूद भारतीय सेना के तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें एक मेजर जनरल भी शामिल हैं।

राहत की बात यह रही कि सभी अधिकारियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा 20 मई को हुआ था। आज इसकी जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे। इस चीता हेलिकॉप्टर में उनके साथ 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सचिन मेहता भी मौजूद थे।

लेह के पास चीता हेलीकॉप्टर क्रैश

लेह के पास पहाड़ी तंग्स्ते इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद तीन भारतीय सेना अधिकारियों की जान बाल-बाल बची।

रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम को तुरंत भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने सभी को मौके पर रेस्क्यू करते हुए घायल अधिकारियों को बाहर निकाला। भारतीय सेना के सभी अधिकारियों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इस समय सभी अधिकारियों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

फिलहाल, सेना के अधिकारी इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मौसम खराब और तकनीकी खराबी जैसी स्थिति पर जोर दिया जा रहा है और हादसे की जांच की जा रही है। हालांकि, हादसे के कारणों पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह बताना अभी मुश्किल होगा कि हादसा तकनीकी खराबी के चलते हुए या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com