- Hindi News »
- India »
- Cm Vijay Takes Oath As Mla Tamil Nadu Assembly Resigns From Trichy East Seat
CM विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में विधायक के तौर पर ली शपथ, त्रिची ईस्ट सीट से दिया इस्तीफा, अब होंगे उपचुनाव!
CM Vijay Takes Oath as MLA: तमिलनाडु विधानसभा में नवनिर्वाचित सीएम जोसेफ विजय ने विधायक के रूप में शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने सभी विधायकों और मंत्रियों को बधाई दी।
- Written By: प्रिया जैस

सीएम विजय ने ली शपथ (सौजन्य-IANS)
Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु राज्य में टीवीके की सरकार का आगाज हो चुका है। राज्य में जोसेफ विजय नए रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के एक दिन बाद टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने सोमवार (11, मई) को विधानसभा के पहले सत्र के दौरान विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।
इसी दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नए चुने गए विधायकों के लिए शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा हॉल में प्रोटेम स्पीकर करुपैया की देखरेख में हुआ। उन्होंने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस कार्यवाही के साथ ही हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद नई विधानसभा की औपचारिक शुरुआत हो गई।
त्रिची ईस्ट सीट से विजय ने दिया इस्तीफा
सीएम जोसेफ विजय ने पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने चुनावों में पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने पेरम्बूर सीट को ही अपने पास रखने का फैसला किया। पेरम्बूर से ही प्रतिनिधि के तौर पर बने रहने के अपने फैसले के बाद उन्होंने त्रिची ईस्ट सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे वहां उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
विजय के CM बनते ही तमिलनाडु में छिड़ा विवाद! वंदे मातरम पर CPI ने जताई आपत्ति, TVK ने दिया जवाब
राहुल गांधी संग विजय थलापति का Video इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! सरकार ने क्या कहा?
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
विजय के शपथ लेने के तुरंत बाद टीवीके के वरिष्ठ नेता एन. आनंद ने टी नगर क्षेत्र से विधायक के तौर पर शपथ ली। उनके बाद आधव अर्जुन ने विल्लीवाक्कम क्षेत्र से विधायक के तौर पर शपथ ली। पूरी तमिलनाडु विधानसभा में काफी उत्साह का माहौल था क्योंकि नए चुने गए सदस्य पहली बार सदन में आए थे। 2024 में बनी टीवीके पार्टी ने पहले ही विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता हासिल कर ली। टीवीके 234 सदस्यों वाले सदन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और बाद में अपने गठबंधन सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाई।
यह भी पढ़ें – 6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने दी बधाई
कार्यवाही के दौरान सदन को संबोधित करते हुए, प्रोटेम स्पीकर करुपैया ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और उनसे लोगों के कल्याण के लिए अत्यधिक समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि कई कठिनाइयों और बाधाओं के बावजूद, नए नेतृत्व ने चुनौतियों का सामना किया है और लोगों का विश्वास अर्जित किया है। जनता ने हमें उनकी सेवा करने के लिए चुना है; हर सदस्य को यह जिम्मेदारी समझनी चाहिए और लोगों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए।
करुपैया ने आगे कहा कि नई सरकार को पेरियार, कामराज, वेलु नाचियार और अंजलाई अम्मल जैसे नेताओं के आदर्शों और सिद्धांतों को मानते हुए काम करना चाहिए, साथ ही शासन में तर्कवाद और सामाजिक न्याय के मूल्यों को भी बनाए रखना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cm vijay takes oath as mla tamil nadu assembly resigns from trichy east seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में विधायक के तौर पर ली शपथ, त्रिची ईस्ट सीट से दिया इस्तीफा, अब होंगे उपचुनाव!
May 11, 2026 | 12:32 PMसीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म! मूल्यांकन पूरा, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की मिलेगी सुविधा
May 11, 2026 | 12:32 PMवर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, कैसे हो जाता है किसी और से प्यार? क्या कहते हैं आंकड़े
May 11, 2026 | 12:31 PMPM मोदी की WFH अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार; असम के मुख्यमंत्री के समारोह पर कसा तीखा तंज
May 11, 2026 | 12:28 PMमुंबई में पुनर्वास भवनों में बिना ओसी रह रहे झुग्गीवासियों का मामला गरमाया, डेवलपर्स को जारी हुए नोटिस
May 11, 2026 | 12:23 PMस्लो डेथ…रहस्यमयी बुखार, किडनी फेल और फेफड़ों में पानी, जानिए कितना खतरनाक है हंता वायरस? ले चुका है कई जान
May 11, 2026 | 12:21 PMभंडारा के साकोली में मधुमक्खियों का तांडव, उड़ान पुल के नीचे 20 लोगों को मारा डंक, दहशत में लाेग
May 11, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM













