CM Vijay Sangeeta Divorce Case: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी कानूनी चुनौती, विजय के तलाक केस पर सुनवाई आज
TVK Chief Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की तलाक की अर्जी पर चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई करने वाले है।
- Written By: वंदना शर्मा
तमिलनाडु मुख्यमंत्री जोसेफ विजय चंद्रशेखर (सोर्स सोशल मीडिया)
CM Vijay Sangeeta Divorce Case: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की तलाक की अर्जी पर चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में आज सुनवाई करने वाले है। इस मामले ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। यह तब हो रहा है, जब दोनों के बीच सुलह की खबरें आ रही है।
मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
बता दें कि विजय की पत्नी संगीता ने अपने शादीशुदा रिश्ते को खत्म करने की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी थी। जिसमें उन्होंने दोनों के बीच काफी मतभेदों का उल्लेख किया है। उन्होंने अपनी अर्जी में दावा किया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है, इतना ही नहीं उन्होंने विजय पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। संगीता ने विजय के सामाजिक और आर्थिक स्तर के हिसाब से गुजारा-भत्ते के साथ तलाक का आदेश और परिवार के नीलांकरई वाले घर में रहने के भी अधिकार की भी मांग की है।
सुरक्षा और लोजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें
चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में आए इस मामले को पहले टाल दिया गया था। क्योंकि विजय और संगीता दोनों में से एक भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। सुनवाई के दौरान केवल उनके वकील मौजूद थे। दोनों पक्षों ने कोर्ट को बताया कि उनके क्लाइंट पब्लिक फिगर है इसलिए वह दोनों व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर नहीं हो पा रहे है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट में पेश होने से उनकी सुरक्षा और लोजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती है। इसलिए उनके मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगे की कार्रवाही करने की वकीलों ने मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
कावेरी विवाद के बीच राहत; कर्नाटक ने छोड़ा 12,000 क्यूसेक पानी, सोमवार तक तमिलनाडु पहुंचेगा काबिनी का जल
कावेरी जल विवाद के बीच बड़ी खबर, काबिनी का पानी तमिलनाडु पहुंचने को तैयार, जानें मेत्तूर बांध का ताजा अपडेट
कर्नाटक में कावेरी पर सियासी संग्राम, KRS डैम पर भारी पुलिस बल तैनात; बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन आज
Karur Stampede: हाईकोर्ट के फैसले को CM विजय ने दी चुनौती, अनुकंपा नियुक्ति पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
मुख्यमंत्री कोर्ट में व्यक्तिगत से उपस्थित होंगे
कोर्ट ने कानून प्रवक्ताओं की बातों को सुनते हुए इस मामले की सुनवाई की तारीख को 15 जून तक टाल दिया था। बता दें कि इस मामले की सुनवाई अहम है, क्योंकि यह विजय के तमिलनाडु में मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के कुछ दिन बाद हुआ है। इस बात को लेकर काफी सारी अटकलें लगाई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि क्या मुख्यमंत्री कोर्ट में व्यक्तिगत से उपस्थित होंगे या अदालत की मंजूरी मिलने पर वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे।
राजनीतिक जानकारों के बीच पैदा होती दिलचस्पी
रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले के दौरान विजय के समर्थकों और राजनीतिक जानकारों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की है। बता दें कि सोशल मीडिया पर चल रही इस खबर के बाद जिनमे कहा जा रहा है कि जोड़ें को एक बार फिर से साथ में लाने की कोशिशें चल रही है।
यह भी पढें: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, क्रॉस वोटिंग के दावे पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
ऑनलाइन सुलह के बारे में चर्चा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय या संगीता में से किसी ने भी इन खबरों पर सामने आकार किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है। अभी हाल ही के कुछ दिनों में ऑनलाइन सुलह के बारे में चर्चा तेजी से फैल रही है। आज फिर इस मामले की सुनवाई होने जा रही है। तो अब सभी लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अदालत की कार्रवाही के बाद दोनों के रिश्ते के भविष्य के बारे में कोई स्पष्टता जानकारी मिल पाएगी या नहीं।
