यमुना में झाग पर CM आतिशी का बयान, कहा- हरियाणा और उत्तर प्रदेश फैक्ट्री वेस्ट डालते है
यमुना नदी की सतह पर पिछले कई दिनों से लगातार झाग दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना का बयान सामने आया है। अपने बयान में उन्होंने हरियाणा-ुउत्तरप्रदेश पर आरोप लगाए है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
सीएम आतिशी मार्लेना [स्रोत: सोशल मीडिया]
दिल्ली: यमुना नदी में पिछले कई दिनों से लगातार झाग के गुबार दिखाई दे रहे है। नदी की सतह पर सफ़ेद झाग स्पष्ट दिखाई देता है, जिसको लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना का बयान सामने आया है। अपने बयान में सीएम आतिशी ने यमुना में झाग पर हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश को जिम्मेदार ठहराया है।
ANI के अनुसार सीएम ने अपने बयान में कहा हम किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते पर ये सच्चाई है, कि हरियाणा अपना अनट्रीटेड वेस्ट यमुना में डालता है, उत्तरप्रदेश अपना अनट्रीटेड वेस्ट इस समय यमुना में डालता है और जब छठ का सीजन आता है तो आगरा कैनाल के गेट्स बंद कर देते है क्योंकि उनका सारा अनट्रीटेड वेस्ट यमुना में आये। आज से दिल्ली जल बोर्ड वहां एक ड्राइव चला रही है। उसके तहत वहां पर फोम को कम किया जाएगा। वो चाहे काम खराब करने की कोशिश करें, लेकिन दिल्ली सरकार हमेशा लोगों के लिए समाधान निकालती है।
#WATCH यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “हरियाणा और उत्तर प्रदेश बिना किए फैक्ट्री वेस्ट यमुना में डालता है… आज से दिल्ली जल बोर्ड वहां एक ड्राइव चला रही है। उसके तहत वहां पर फोम को कम किया जाएगा। वो चाहे काम खराब करने की कोशिश करें… https://t.co/xAI94BTolC pic.twitter.com/9FWg2u6jFr — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2024
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में यमुना की सतह पर सफ़ेद झाग की गाढ़ी परत दिखाई दे रही थी, जिसने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया। आगामी दिनों में छठ पूजा का बड़ा त्यौहार आने वाला है, जिसमे बड़ी संख्या में व्रतधारी महिलाए स्नान तथा पूजन के लिए यमुना नदी पहुंचती है। ऐसे में यह जहरीला झाग खतरनाक साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
आतिशी वीडियो विवाद: सीएम भगवंत मान ने भाजपा को घेरा; बोले- फर्जी वीडियो से पंजाब को दहलाने की साजिश
आतिशी का ‘फेक वीडियो’ शेयर करने पर बढ़ी कपिल मिश्रा की मुश्किलें, कांग्रेस विधायकों पर भी FIR दर्ज
इसे भी पढ़े : J&K: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किया एक पाक आतंकी
हालांकि दिल्ली सरकार की इससे निपटने की क्या तैयारी है, इसको लेकर खुद सीएम ने बयान दिया है। यमुना नदी में झाग को कम करने के लिए चलाई जाने वाली ड्राइव कितनी सफल होती है यह देखने लायक होगा।
इसे भी पढ़े : गिरिराज सिंह की ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ पर JDU नेता का बयान, बोले- BJP का शुक्रगुज़ार हूं…
