-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Cji Sanjiv Khanna Comment On Inclusion Of Non Muslims In Waqf Board
CJI संजीव खन्ना का बड़ा बयान, ‘जब हम कोर्ट में बैठते हैं तो हिन्दू-मुस्लिम नहीं रह जाते’…इस मुद्दे पर दिया जवाब
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
CJI संजीव खन्ना ने वक्फ बोर्ड में गैर मुसलमानों को शामिल करने के केंद्र की अपील पर टिप्पणी करते हुए कहा, हम अदालत में बैठते हैं धर्म भूल जाते हैं। फिर तो हिन्दू न्यायाधीशों को वक्फ मामलों पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए।

सीजेआई संजीव खन्ना का बड़ा बयान
नई दिल्ली: वक्फ बोर्ड मामले में आज सुनवाई की जानी है। इससे पहले बुधवार को भी कोर्ट में इस मामले में सुनवाई की गई है। याचिका पर सुनवाई से पहले CJI संजीव खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब वह न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो वह हिन्दू या मुस्लिम नहीं रह जाते हैं। उनके लिए पक्ष या विपक्ष कौन है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह दलीलों पर अपना फैसला करते हैं।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच वक्फ एक्ट 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सीजेआई खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को शामिल करने के समर्थन में केंद्र की तरफ से पेश किए गए उदाहरण को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वक्फ कानून पर सुनवाई के दौरान CJI ने कही ये बात
CJI संजीव खन्ना ने कहा कि वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को शामिल करने की बातें तीखा आघात करती है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी याचिका पर सुनवाई करने के लिए जब अदालत में न्यायधीश की उस कुर्सी पर बैठते हैं तो हम अपना धर्म भूल जाते हैं। हमें यह याद नहीं रहता है कि पक्ष और विपक्ष कौन है। हम अधिवक्ताओं की दलीलें सुनते हैं और उसी आधार पर अपना निर्णय लेते हैं। ऐसा हो तो हिन्दू न्यायाधीशों की पीठ को वक्फ से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई नहीं करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
दोपहर तक मेट्रो स्टेशन नहीं खुला तो दखल देंगे, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI का सख्त अल्टीमेटम!
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?
दिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
हम धर्म निरपेक्षता में विश्वास रखते हैं
सीजेआई ने कहा कि हम धर्म निर्पेक्षता पर विश्वास रखते हैं। इस लिए हमारे लिए एक पक्ष और दूसरा पक्ष एक समान होता है। CJI संजीव खन्ना की खंडपीठ वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के उन प्रवधानों पर सवाल उठा रही थी जो केंद्रीय वक्फ परिषद और राज्य वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिम सदस्यों के नामांकन की परमीशन देती है। वक्फ कानून को लेकर दायर की गई याचिका पर आज भी सुनवाई की जानी है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वक्फ कानून पर तत्काल रोक से इनकार
वक्फ संशोधन कानून को लेकर शीर्ष अदालत में कल सुनवाई हुई थी और आज भी हियरिंग की जानी है। कल कोर्ट ने इस कानून पर तुरंत रोक लगाने की मांग पर इनकार कर दिया था। हालांकि खंडपीठ ने कानून के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति भी जताई है। शीर्ष कोर्ट ने घोषित वक्फ संपत्तियों को गैर अधिसूचित करने, वक्फ में गैर मुस्लिम सदस्यों को शामिल करने और कलेक्टरी जांच के दौरान संपत्ति को गैर वक्फ करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
Cji sanjiv khanna comment on inclusion of non muslims in waqf board
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMRain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Jul 23, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














