Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर्षोल्हास के साथ मनाया जा रहा 63वां ‘गोवा मुक्ति दिवस’, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने लोगों को दी बधाई

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य के मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 19, 2024 | 03:20 PM

प्रमोद सावंत ने गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: वैसे तो भारत 1947 को आज़ाद हुआ लेकिन 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सेना ने गोवा पर सफलतापूर्वक कब्जा कर 451 वर्षों से चले आ रहे पुर्तगाली शासन को समाप्त कर दिया। और इसी के साथ गोवा सही रूप से आज़ाद हो गया। इस दिन को याद कर गोवावासी हर्षोल्लास के साथ  इस साल 63 वां ‘गोवा मुक्ति दिवस’ मना रहे हैं। यह दिन गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करता है और राष्ट्रीय एकता और सामूहिक प्रयास के महत्व को भी रेखांकित करता है।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य के मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। वर्ष 1961 में पुर्तगालियों से राज्य को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए संदेश में सावंत ने कहा, ‘मुक्ति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा शक्तिशाली है, और अपनी सांस्कृतिक विरासत से मजबूती से जुड़ा हुआ है।’ उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को गौरवपूर्ण तरीके से याद करें और उनके प्रति आभार व्यक्त करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक, इन 2 राज्यों में तैयारी

Places To Visit In January: जनवरी में देश की इन जगहों की करें सैर, दुनियाभर से आते हैं लोग

गोवा AAP में बड़ा फेरबदल: वाल्मीकि नाइक बने नए प्रदेश अध्यक्ष; अमित पालेकर के इस्तीफे के बाद नई टीम

हवाला के जरिए कोलकाता से I-PAC के गोवा ऑफिस पहुंचे 20 करोड़, ED ने TMC पर लगाए सनसनीखेज आरोप

पहले देश फिर गोवा हुआ आज़ाद

साल 1498 में सबसे पहले वास्को डी गामा भारत आया। इसके बाद धीरे-धीरे पुर्तगाली आते गए और कुछ ही सालों में गोवा पर पुर्तगालियों ने कब्जा कर लिया। साल 1510 तक एक-एक कर भारत के कई हिस्सों पर पुर्तगालियों का कब्जा हो गया था। हालांकि, 19वीं शताब्दी तक पुर्तगालियों के पास गोवा, दमन, दादर, दीव और नागर हवेली ही बचे। साल 1947 में आज़ादी की लड़ाई कामयाब हुई तो अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। लेकिन उन्होंने देश को दो टुकड़ों में बांट दिया था। फिर भी गोवा को आज़ाद करने से पुर्तगालियों ने मना कर दिया था।

देश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

क्या था ऑपरेशन विजय?

तत्कालीन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद गोवा से पुर्तगालियों को खदेड़ने के लिए 17 दिसंबर 1961 को ‘ऑपरेशन विजय’ की शुरुआत की गई। इसके तहत भारतीय वायु सेना, नौसेना और थल सेना के लगभग 30 हजार सैनिकों को गोवा को आज़ाद कराने के लिए तैनात किया गया। पुर्तगालियों ने शुरू में इन सैनिकों का मुकाबला करने का फैसला किया। उन्होंने गोवा में भारतीय सैनिकों के प्रवेश के मुख्य मार्ग पर वास्को के पास बने पुल को धमाके से उड़ा दिया। इसके बावजूद भारतीय सेनाएं थमीं नहीं। वायु सेना ने पुर्तगालियों के ठिकाने पर जोरदार बमबारी की। थल सेना भी आगे बढ़ रही थी। आखिरकार पुर्तगालियों ने अपनी हार मान ली और गोवा मुक्त हो गया।

Chief minister dr pramod sawant congratulated people on goa liberation day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 03:20 PM

Topics:  

  • Goa

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.