- Hindi News »
- India »
- Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Took Charge
ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रभार, 26 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
- Written By: मनोज आर्या

ज्ञानेश कुमार, (मुख्य चुनाव आयुक्त)
नई दिल्ली: नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज बुधवार सुबह अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें सोमवार को नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। ज्ञानेश कुमार निर्वाचन आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी, 2029 तक रहेगा। इसके कुछ दिन बाद ही निर्वाचन आयोग अगले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
कानून के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त या निर्वाचन आयुक्त 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं या फिर छह वर्ष के लिए आयोग में रह सकते हैं। ज्ञानेश कुमार 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव और 2026 में केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कौन हैं ज्ञानेश कुमार?
बता दें कि ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद निर्णय को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और 15 मार्च, 2024 को निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। वे 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा करने के बाद आईसीएफएआई में बिजनेस फाइनेंस और अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एचआईआईडी में पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने केरल सरकार में एर्णाकुलम के सहायक जिलाधिकारी, अडूर के उपजिलाधिकारी, एससी/एसटी के लिए केरल राज्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक, कोचीन निगम के नगर आयुक्त के अलावा अन्य पदों पर भी काम किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: सुको ने बंगाल में तैनात किए न्यायिक अधिकारी
चुनाव आयोग में मिल रही डेटा एंट्री ऑपरेटर की जॉब, फटाफट कर लें अप्लाई, यहां जानें आवेदन का तरीका
हरियाणा, उत्तराखंड समेत 22 राज्यों में होगा एसआईआर, चुनाव आयोग का नया फरमान क्या?
दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अशोक कुमार, 3 सीनियर IAS अधिकारियों का नाम था प्रस्तावित
#WATCH दिल्ली: नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कार्यभार संभाला। pic.twitter.com/IW0puivzXy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राहुल गांधी ने सीईसी की नियुक्ति पर उठाया था सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए CEC के लिए 5 नामों की सूची दी गई थी, लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। बैठक के बाद राहुल गांधी ने डिसेंट नोट जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी।वहीं, कांग्रेस ने कहा था- हम अहंकार में काम नहीं कर सकते। बैठक स्थगित करनी थी, ताकि सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला कर सके।
Chief election commissioner gyanesh kumar took charge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अचानक दिया इस्तीफा, स्थानीय लोगों के गुस्से को देखते हुए लिया फैसला
Mar 05, 2026 | 09:22 PMIND vs ENG: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
Mar 05, 2026 | 09:17 PMभंडारा नगरपालिका में सियासी संग्राम: विकास कार्यों पर भाजपा-शिवसेना आमने-सामने, समर्थन वापसी की चेतावनी
Mar 05, 2026 | 09:13 PMT20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने लगाई अंग्रेजों की क्लास, बना दिया नॉकआउट स्टेज का सबसे बड़ा स्कोर
Mar 05, 2026 | 09:01 PMभेंडाला के 14 गांवों की 3718 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का जनआंदोलन, अधिसूचना रद्द करने की मांग
Mar 05, 2026 | 08:53 PM‘बिहार में ऑपरेशन लोटस पूरा हो गया’, नीतीश के नए कदम से भड़के JDU कार्यकर्ता, इस नेता को बता दिया विभीषण
Mar 05, 2026 | 08:50 PMIND vs AUS: फिर होगा पिंक बॉल टेस्ट का घमासान, ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार टीम इंडिया; देखें शेड्यूल
Mar 05, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM














