-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Chandrababu Naidu Announces Rs 10 Lakh Assistance To Victims Of Pahalgam Attack
आतंकी हमले के मृतकों के परिजनों को सीएम नायडू देंगे 10-10 लाख रुपये, बोले- भारत की अखंडता पर हुआ है हमला
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पहलगाम हमले में खोए गए निर्दोष लोगों के प्रति देश शोक में डूबा है, लेकिन साथ ही एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायडू ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

चंद्रबाबू नायडू (सोर्स - सोशल मीडिया)
विशाखापट्टनम : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने पूरे देश को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो आंध्र प्रदेश के निवासी शामिल हैं।
एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जेएस चंद्रमौली और दूसरा आईटी प्रोफेशनल मधुसूदन थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देर रात पहुंचे विशाखापट्टनम
बुधवार देर रात मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विशाखापट्टनम पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट पर जेएस चंद्रमौली के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू, राज्य की गृह मंत्री वांगलापुडी अनिता और विशाखापट्टनम के सांसद एमवीवी श्रीभारत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री कुछ दूरी तक अंतिम यात्रा वाहन के साथ पैदल चले और शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा, निजी बस ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
आतंकी हमले की कड़ी निंदा
मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने इस आतंकी हमले को पूर्व-नियोजित और संगठित आतंकी कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि भारत की एकता और शांति पर सीधा हमला है। नायडू ने कहा, “ऐसे कायराना हमलों से देश की प्रगति को नहीं रोका जा सकता। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब देगा।”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सतर्कता की अपील, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट
चंद्रबाबू नायडू ने नागरिकों से सतर्क रहने और बुद्धिमान नागरिक बनकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश का समुद्री किनारा काफी लंबा है, इसलिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है और केंद्र सरकार के सहयोग से विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी।
Chandrababu naidu announces rs 10 lakh assistance to victims of pahalgam attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














