-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Cg Politics Congress Made Allegations On The Statement Of Amit Shah Watch Video
अमित शाह ने नक्सलियों को कहा भाई, सेना का किया अपमान! छत्तीसगढ़ में दिए बयान पर मचा बवाल, देखें VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
CG Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में नक्सलियों को भाई कहकर सरेंडर करने की अपील की थी। इसे लेकर अब कांग्रेस हमलावर हो गई है..

अमित शाह
रायपुर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रामक हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को भाई तथा अपना बताकर नक्सलियों से लोहा ले रहे हमारे जवानों के हौसला तोड़ने काम किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे जवानों एवं नक्सली हमले में मारे गए हमारे निर्दोष नागरिकों, झीरम घाटी कांड में शहीद कांग्रेस के नेताओं का अपमान किया है।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अमित शाह का संबोधन बेहद ही निंदनीय और आपत्तिजनक है। बीजेपी नेताओं के इस प्रकार के बयान से ही हिंसा करने वाले आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दी करने वालों को बल मिलता है। अमित शाह और भाजपा को इस प्रकार के नक्सलियों को भाई बताने वाले संबोधन के लिए शहीद जवानों के परिजनों एवं प्रदेश के नागरिकों से माफी मांगना चाहिए।
नक्सलवाद पर राजनीति का आरोप
कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह पर नक्सलवाद के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि नक्सलवाद के मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राजनीतिक विद्वेष के कारण गलतबयानी की है। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री को गलतबयानी शोभा नहीं देती।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
देखें वीडियो
#WATCH | दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अब वह समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश… pic.twitter.com/DvUKVSQEOp — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
देश और दुनिया की सभी ताज़ातरीन ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्या कहा था अमित शाह ने?
अमित शाह ने दंतेवाड़ा में कहा था कि अब वह समय चला गया जब यहां गोलियां चलती थीं और बम धमाके होते थे। मैं उन सभी लोगों से, जिनके हाथ में हथियार हैं, सभी नक्सली भाइयों से, हथियार छोड़ने का आग्रह करने आया हूं। जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई खुश नहीं होता, लेकिन इस क्षेत्र को विकास की जरूरत है… विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने घोषणा की है कि जो गांव हर नक्सली को सरेंडर करवाएगा, उस गांव को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा और विकास राशि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे… मुख्यधारा से जुड़िए, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार आपका पूरा संरक्षण करेगी।
Cg politics congress made allegations on the statement of amit shah watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














