-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Headphones With 75 Hour Battery Life Vivo Over Ear Noise Cancelling Headphones
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
Vivo अब शानदार फोन्स के बाद ऑडियो सेगमेंट में भी बड़ा दांव खेल चुका है। कंपनी ने चीन में अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। जिसका नाम Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones है।

Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones (Source. Social Media/X)
Vivo Wireless Headphones Launch: Vivo अब शानदार फोन्स के बाद ऑडियो सेगमेंट में भी बड़ा दांव खेल चुका है। कंपनी ने चीन में अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones नाम से पेश किए गए ये हेडफोन्स लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस्ड नॉयज कैंसिलेशन और हाई-क्वालिटी ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आते हैं। खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 75 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है।
ANC फीचर बना सबसे बड़ा आकर्षण
जानकारी के लिए बता दें कि नए Vivo हेडफोन्स की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) फीचर है। इस नए हेडफोन्स को लेकर कंपनी का दावा है कि यह आसपास के 99.9 प्रतिशत तक शोर को कम कर सकता है। इसके साथ ही हेडफोन्स औसतन 31dB और अधिकतम 58dB तक नॉयज रिडक्शन दे रहा है। इसके अलावा बता दे कि यूजर्स के आसपास के माहौल को पहचानकर यह डिवाइस ऑटोमैटिक रूप से Light, Normal और Deep Noise Cancellation मोड्स के बीच स्विच कर सकता है। जिस कारण से इसको ऑफिस, यात्रा या भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी बेहतर ऑडियो अनुभव देने वाला बताया जा रहा है।
40mm ड्राइवर और हाई-रेज ऑडियो का सपोर्ट
Vivo Over-Ear Headphones की खासियत पर नजर डाले तो इसमें 40mm डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं जो 20Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं यह AAC, SBC और LDAC जैसे लोकप्रिय ऑडियो कोडेक्स के साथ कम्पैटिबल है। जिसको लेकर कंपनी ने इसमें DeepX 3.0 Stereo Sound Technology और 10-बैंड EQ कस्टमाइजेशन भी दिया है। जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार साउंड प्रोफाइल सेट कर सकते हैं। साथ ही बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए कंपोजिट बायो-डायफ्राम और मैग्नेटिक सर्किट डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार का 62,500 करोड़ का मेगा प्लान, अब विदेशी नहीं, दुनिया में छाएंगे भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
SIR Form जमा हुआ या नहीं? घर बैठे 2 मिनट में करें स्टेटस चेक, जानें क्या करें अगर दिखे कोई गड़बड़ी
Apple ने बढ़ाई MacBook-iPad की कीमत, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, Back to School Sale में बड़ा डिस्काउंट
Google Pixel 11 Series का इंतजार खत्म, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, नए Gold लुक और AI फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones
ये भी पढ़े: Instagram का बड़ा धमाका, अब रील्स बनाते समय नहीं भूलेंगे स्क्रिप्ट, नया Teleprompter फीचर आएंगा काम
गेमर्स और मल्टी-डिवाइस यूजर्स के लिए भी शानदार
फीचर्स के मामले में हेडफोन्स में Bluetooth 5.4 और BES2710Y-8X चिप का सपोर्ट मिलता है। जो गेमिंग के दौरान बेहतर रिस्पॉन्स के लिए 47ms की लो-लेटेंसी भी देता है। वहीं यूजर्स इसे एक साथ तीन डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं vivo Headphones ऐप के जरिए इसकी सेटिंग्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones की कीमत को देखे तो चीन में CNY 499 जो भारतीय रुपये में करीब 6,000 रुपये रखी गई है। यह Breeze Purple और Clouds and Mist रंगों में पेश हुआ है। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
Headphones with 75 hour battery life vivo over ear noise cancelling headphones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नौकरी और जिंदगी दोनों से इस्तीफा… सिपाही के सुसाइड ऑडियो में ऐसा क्या था? आला अधिकारी को ठहरयाा जिम्मेदार
Jul 17, 2026 | 12:40 PMसंभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर मनपा की अंतिम चेतावनी, 18 जुलाई तक खुद हटाएं, वरना होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
Jul 17, 2026 | 12:32 PMWorld Crocodile Day: पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं मगरमच्छ, क्यों जरूरी है इनका संरक्षण
Jul 17, 2026 | 12:30 PMफिर पैर पसार रहा कोरोना! इस जिले में 7 नए मामले मिलने से मचा हड़कंप, अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार
Jul 17, 2026 | 12:29 PMरोहित शर्मा पर दबाव की खबरों को कोटक ने किया खारिज, बोले- इतने बड़े खिलाड़ी को…
Jul 17, 2026 | 12:27 PMइंदौर ड्रग्स केस में नया खुलासा: ऑनलाइन सट्टे और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंची जांच, नाना पटवारी का मोबाइल जब्त
Jul 17, 2026 | 12:25 PMनितिन गडकरी पर टिप्पणी पड़ी भारी! E20 पेट्रोल विवाद में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज
Jul 17, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














