-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Budget Session Of Haryana Vidhan Sabha Will Start From Today
आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र होगा शुरू, जानें पंजाब की ‘मान’ सरकार पर क्या बोले CM सैनी
- Written By: राहुल गोस्वामी
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 7 मार्च शुक्रवार से शुरू हो रहा हैं, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं इस मौके पर विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर BJP को घेरने की कोशिश करेगी।

नायब सिंह सैनी (सौजन्य-एएनआई)
चंडीगढ़: जहां एक तरफ हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 7 मार्च शुक्रवार से शुरू हो रहा हैं, जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। वहीं इस मौके पर विपक्षी दल कांग्रेस बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक, बढ़ते कर्ज, कानून-व्यवस्था और किसानों की दुर्दशा सहित कई मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरने की कोशिश करेगी। इस सत्र की शुरुआत आज यानी शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और 10, 11 व 12 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में आम चर्चा होगी।
वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2025-26 के लिए बजट अनुमान आगामी 13 मार्च को प्रस्तुत करेंगे जबकि बजट पर आम चर्चा 17 और 18 मार्च को होगी।सैनी के पास वित्त विभाग भी है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र 25 मार्च तक जारी रहेगा। कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी ‘प्रश्न पत्र लीक, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार’ सहित अन्य मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएगी।
जानकारी दें कि, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हाल ही में कहा था कि, “राज्य के सामने यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रश्न पत्र लीक कराने वाले माफिया को संरक्षण दे रही है क्योंकि इस तरह के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं और इस सरकार में राज्य बोर्ड परीक्षाओं से लेकर भर्तियों तक हर परीक्षा में घोटाले हुए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक पल
जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं को दिखाएंगें हरी झंडी
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही हुड्डा ने आरोप लगाया था कि, “एक के बाद एक खनन से जुड़े कई घोटाले उजागर हो रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।” इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने कहा कि पार्टी बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस बीच, शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अब तक कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा नहीं की है।
बीते 6 मार्च को सैनी से 30 से अधिक किसान संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बारे में पूछा गया था, जिसने पंजाब सरकार द्वारा MSP पर छह फसलों की खरीद करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में पांच मार्च को चंडीगढ़ में धरना देने का आह्वान किया था। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘आप’ आगे आकर पंजाब के किसानों को राहत दे और उनकी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे, जैसा कि हरियाणा में किया जा रहा है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
CM सैनी ने यह भी कहा कि, ‘‘हरियाणा में हम किसानों की सभी फसलों की खरीद MSP पर कर रहे हैं और राज्य सरकार हर वो कदम उठा रही है जिससे किसान सशक्त बनें।” उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की आप सरकार को आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान तलाशना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Budget session of haryana vidhan sabha will start from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














