-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bsp Marginalized After Influencing Up Politics For Three Decades
उप्र की राजनीति को तीन दशक तक प्रभावित करने के बाद बसपा की हुई दुर्गति, पहुंची हाशिये पर
- Written By: रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीन दशक तक प्रभावशाली भूमिका निभाने के बाद मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हाशिये पर चली गई है और पार्टी ने विधानसभा चुनावों में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 19 सीट जीती थीं और 21 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने में सफल रही थी। लेकिन इस बार बसपा 12.73 फीसदी मतों के साथ इकाई के अंक तक सिमट गई है।
वर्ष 2007 में जब बसपा ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई थी तो उसे 206 सीट और 30.43 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। पर्यवेक्षकों का मानना है कि मायावती अपने मूल मत आधार को समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर बढ़ने से रोकने में विफल रहीं।
पारंपरिक मतदाताओं के एक धड़े ने बसपा को छोड़कर भाजपा की ओर रुख कर लिया क्योंकि उन्हें लगा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने वास्तव में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी मदद की है। वहीं, बसपा के कुछ कट्टर समर्थकों ने महसूस किया कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए सपा ही असली ताकत है।
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
पवेक्षकों ने दावा किया कि पार्टी इस विमर्श को रोकने में भी विफल रही कि उसने भाजपा के सामने “आत्मसमर्पण” कर दिया है। बसपा को आकार देने में मदद करने वाले इंद्रजीत सरोज, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर और त्रिभुवन दत्त जैसे कई नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी और सपा का रुख कर लिया। बसपा से उनके बाहर निकलने से पार्टी के प्रमुख मतदाता असमंजस में पड़ गए, जिन्होंने राज्य में भाजपा और सपा सहित अन्य विकल्पों की तलाश की।
लेकिन कुछ पर्यवेक्षकों का विचार था कि भाजपा क्रमशः सपा और बसपा के “गैर-यादव ओबीसी” तथा “गैर-जाटव दलित” मतदाताओं को अपने पाले में लाने में सक्षम है। बसपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सपा से बेहतर प्रदर्शन किया था। लोकसभा में बसपा ने 10 सीट जीतीं जबकि सपा पांच सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि जाहिर तौर पर मायावती ने गठबंधन तोड़ने का जल्दबाजी में कदम उठाया। उनका मानना है कि बसपा का जमीनी कार्यकर्ता भाजपा से मुकाबले के लिए गठबंधन जारी रखने के पक्ष में था। बसपा का वर्तमान प्रदर्शन 2007 के विधानसभा चुनाव में रहे उसके प्रदर्शन के एकदम विपरीत है जब मायावती को ब्राह्मणों को एक ऐसी पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले का श्रेय दिया गया था जिसके पास एक विशाल दलित आधार था।
Bsp marginalized after influencing up politics for three decades
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














