Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोइंग 787-8 में फिर मिली वही गड़बड़ी…जिसके चलते हुआ था अहमदाबाद हादसा, लंदन से उड़ान भरने वाला था विमान

Boeing 787-8: एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को लंदन से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में फ्यूल स्विच में खराबी पाई गई, जिसके कारण फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 02, 2026 | 08:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Air India Flight: एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को एयरलाइन ने बताया कि लंदन से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में फ्यूल स्विच में खराबी पाई गई, जिसके कारण फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया। यह जानकारी मिलने पर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन को अपने सभी दूसरे विमानों के फ्यूल स्विच की जांच करने का निर्देश दिया।

इस मामले पर जारी एक बयान में एयर इंडिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह शुरुआती जानकारी मिलने पर, हमने विमान को ग्राउंडेड कर दिया है और पायलट की चिंता को प्राथमिकता देते हुए जांच करने के लिए OEM यानी ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) को लगाया है।

एयर इंडिया ने और क्या कुछ कहा?

एयरलाइन ने आगे कहा कि इस मामले की जानकारी DGCA को दे दी गई है। DGCA के निर्देशों के बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की और कोई समस्या नहीं पाई गई। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे अहम है।

सम्बंधित ख़बरें

अजीत पवार के बाद अब सुनेत्रा पवार के सामने खड़ा हुआ ’20 करोड़ का टाइम बम’; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO

सोनभद्र में टोल कर्मियों का तांडव! महिला वकील और परिवार को लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

कोस्टा रिका में लॉरा फर्नांडीज की बड़ी जीत, ड्रग्स और हिंसा के खिलाफ ‘बुकेले’ मॉडल से लड़ेंगी जंग

एपस्टीन फाइल्स में बड़ा खुलासा, कुख्यात अपराधी जेफ्री एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का ‘किसवा’; दुनिया हैरान

Today, during the operation of Air India Flight Al132 (London Heathrow to Bengaluru), the crew reported abnormal behaviour of the LEFT engine fuel control switch on Boeing 787-8 aircraft VT-ANX. During engine start, the switch failed to remain locked in the RUN position on two… https://t.co/AeNgrO1Pdd — ANI (@ANI) February 2, 2026

अहमदाबाद में हुआ था बड़ा हादसा

यह घटना एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एक फ्लाइट के क्रैश होने के कुछ ही महीनों बाद हुई है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। उस दुर्घटना की जांच के दौरान भी फ्यूल स्विच में खराबी जैसी ही स्थिति सामने आई थी। शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया था कि विमान के फ्यूल स्विच ‘ऑन’ से ‘कट-ऑफ’ मोड में चले गए थे।

सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने क्या कहा?

सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी एक प्रेस रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लाइट क्रू ने पायलट को बाएं इंजन में फ्यूल कंट्रोल स्विच के अजीब व्यवहार के बारे में बताया, जिसके बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें: बोइंग नहीं ‘हवाई बम’ कहो! डर के साये में ‘ड्रीमलाइनर’ की हर उड़ान, बागी इंजीनियर बताई थी ‘उड़ते ताबूत’ की सच्चाई

प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, एक क्रू मेंबर ने बताया कि इंजन स्टार्ट करते समय फ्यूल कंट्रोल स्विच बार-बार अपनी स्थिति बदल रहा था। यह ‘ऑन’ स्थिति में लॉक नहीं हो रहा था और ‘कट-ऑफ’ की ओर शिफ्ट होता जा रहा था। ऐसी स्थिति में उड़ान के दौरान इंजन बंद हो सकता है, जिससे दुर्घटना हो सकती है। जिसके बाद फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया।

Boeing 787 8 safety scare repeats ahmedabad accident fault detected again london bound flight halted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 08:22 PM

Topics:  

  • Ahmedabad Plane Crash
  • Air India
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.