जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
Valsad Mother In Law Murder Case: गुजरात के वलसाड में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का अपने ही पूर्व दामाद के साथ अवैध संबंध था।
- Written By: अक्षय साहू
गुजरात के वलसाड में एक आदमी ने अपनी पूर्व सास की हत्या की (सोर्स- IANS)
Man Killed Mother In Law in Gujarat Valsad: गुजरात के वलसाड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला की बेटी का पूर्व पति निकला। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच रिश्ते थे। इसी वजह से तलाक भी हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, अतुल रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की लाश मिली थी। जांच में पता चला कि महिला का नाम मायादेवी पासवान है। जब जांच आगे बढ़ी और पड़ोसियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि उनकी बेटी का तलाक हो चुका था, लेकिन पूर्व दामाद अक्सर उनके घर आया-जाया करता था।
पूर्व दामाद की शादी के बाद विवाद
जब पूर्व दामाद पर पुलिस को संदेह हुआ तो जांच के लिए उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि महिला और उसके पूर्व दामाद के बीच संबंध थे। इसी वजह से मृतका की बेटी से तलाक भी हुआ था। दो साल से अधिक समय से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। हालांकि, इस बीच महिला के पूर्व दामाद ने कहीं और शादी कर ली। जब इसकी जानकारी मायादेवी को हुई तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते उसने मायादेवी की हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्थर और हथियारों से की सास की हत्या
गुजरात पुलिस ने बताया कि 14 मई को आरोपी ने मायादेवी को मिलने के लिए बुलाया था। घटनास्थल पर दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और तकरार बढ़ गई। इसके बाद आरोपी ने पत्थर और हथियारों से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को साड़ी से बांधकर नाले में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें- करडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
पूछताछ में दामाद ने कबूला सच
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर महिला के घर आता-जाता था। इसकी जानकारी पड़ोसियों को भी थी। हत्या के बाद पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर जब जांच तेज हुई तो आरोपी पकड़ में आया। सर्विलांस से जब उसकी लोकेशन चेक की गई तो घटना वाले दिन उसकी लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही थी। ऐसे में जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने पूरी घटना बता दी।
