आज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी नार्वे दौरे पर कई नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर इटली जाएंगे। राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर रहेंगे। यूपी में लू का अलर्ट जारी, आगरा में स्कूल बंद किए गए।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
19 May 2026 06:49 AM (IST)
19 May 2026 06:49 AM (IST)ऋषिकेश: उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खंड गांव इलाके में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
19 May 2026 06:44 AM (IST)
19 May 2026 06:44 AM (IST)रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-दक्षिण कोरिया के चार दिवसीय दौरा आज के शुरू
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर वियतनाम और दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं।
19 May 2026 06:42 AM (IST)
19 May 2026 06:42 AM (IST)5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े दामों के तहत पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले पांच दिनों में ईंधन के दाम कुल 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।
Breaking News Today Live: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है। पांच दिनों में दूसरी बार बढ़े दामों के तहत पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 83 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। पिछले पांच दिनों में ईंधन के दाम कुल 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नार्वे दौरे पर हैं, वह कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद इटली के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा मौत मामले में दहेज हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस मामले में एक वकील और पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश में 19 से 23 मई के बीच भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए आगरा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम और दक्षिण कोरिया के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।
