-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Wins Assembly Elections In Three States
विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत, लेकिन धमाका अभी बाकी
- Written By: किर्तेश ढोबले

जेपी नड्डा, पीएम मोदी , अमित शाह (File Photo)
नई दिल्ली: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत से जीत रही है। मध्यप्रदेश में बीजेपी पहले से ही सरकार में थी। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को सत्ता बनाने में कामयाब हो पाई हैं। इससे पहले 2018 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने इन तीनों राज्यों में जीत हासिल की थी। हालांकि, मध्यप्रदेश में उनकी सरकार ज्यादा दिन नहीं चली थी। इन राज्यों में मिली हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद बीजेपी बड़ा धमाका कर सकती है। तीनों राज्यों में जनता को नए सीएम दिख सकते हैं।
मध्यप्रदेश में यह है CM पद के दावेदार
बात करें मध्य प्रदेश की तो, एमपी में सत्ता की बागडोर चार बार के सीएम शिवराज चव्हाण के पास थी। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित नहीं किया था। सबसे बड़ी पार्टी ने यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर लड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी मध्य प्रदेश की बागडोर किसी और नेता को दे सकती है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि एमपी में मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री की रेस में शिवराज सिंह ही सबसे आगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें
एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को चुनाव लड़ाया था। इसके अलावा पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मध्यप्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। शिवराज सिंह चव्हाण के अलावा मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा जैसे नामों की चर्चा है।
राजस्थान में यह संभालेंगे बागडोर
दुसरी तरफ बीजेपी ने राजस्थान में भी बंपर जीत दर्ज की है। लेकिन यहां भी पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था। इसके अलावा एमपी की तरह यहां भी सबसे बड़ी पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव लड़ाया था। ऐसे में इस जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान में सीएम कौन होगा?

माना जा रहा है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे को सबसे आगे बताया जा रहा हैं। हालांकि, उनके अलावा सांसद दिया कुमारी, सीपी जोशी, ओम बिरला, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और बाबा बालकनाथ के नाम भी नामों की चर्चा हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ में यह बनेंगे मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी जीत का महा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। राज्य बनने के बाद से पहली बार बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीत रही हैं। सबसे बड़ी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में साल 2018 में मिली हार से सीख लेते हुए सीएम पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया था। यहां पर भी बीजेपी ने पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। जो काफी हद तक सफल रहा। यह चुनाव जीतने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता कौन संभालेगा।

छत्तीसगढ़ के सीएम की कुर्सी पर रमन सिंह का दावा माना जा रहा है, लेकिन उनके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडे, बृजमोहन अग्रवाल, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम भी चर्चा में हैं।
तीन राज्यों में BJP की प्रचंड जीत
ECI के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी 164 और कांग्रेस को 65 सीटें मिल रही हैं, यहां बीजेपी को 48 फीसदी से ज्यादा वोट मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस को 40.32 फीसदी ही वोट मिले हैं। वहीं, बात करें राजस्थान की तो, कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाती दिखाई दे रही है। अब तक के रुझानों में यहां बीजेपी 115 और 69 सीटों पर जीतती नजर आ रही है। इस दौरान दोनों पार्टियों को क्रमश: 41.84 और 39.49 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 35 और बीजेपी 54 सीट सीट पर बढ़त बनाई हुई है। इस बार कांग्रेस को 42.11 प्रतिशत वोट मिलता दिखाई दे रहा, जबकि बीजेपी को 46.35 फीसदी वोट मिल रहा है।
तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार
तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ी जीत की और है। अब तक आए रुझानों में यहां कांग्रेस को 64 और बीआरएस 39 सीटें मिल रही हैं, जबकि बीजेपी भी 9 सीटों पर बढ़त बनाई हुए है। यहां कांग्रेस को 39.55 प्रतिशत, बीआरएस को 37.47 फीसदी और बीजेपी को 13 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं।
Bjp wins assembly elections in three states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMAmarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
Jul 08, 2026 | 09:16 AMYRKKH Upcoming Twist: लीप के बाद बदलेगी कहानी, अभिरा और अरमान के रिश्ते की होगी नई शुरुआत
Jul 08, 2026 | 09:13 AMबारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 09:12 AMक्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Jul 08, 2026 | 09:09 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














