-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bjp Will Get A New President This Month Modi Gave The Order
BJP New President: भाजपा को इसी माह मिलेगा नया अध्यक्ष! मोदी ने दिया आदेश, तैयारी में जुटे नड्डा और बीएल संतोष
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 30 मार्च को मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत व पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स: एएनआई)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। 30 मार्च को मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है। मोदी के नागपुर से लौटने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत हुई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने मिल सकता है।
प्रधानमंत्री ने वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से राज्यों के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने नड्डा और बीएल संतोष से कहा है कि इसी महीने भाजपा अध्यक्ष का चुनाव पूरा करें। भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 राज्यों में चुनाव पूरे करने जरूरी हैं।
पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक अगले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत बाकी बचे अधिकांश राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। यानी 50 प्रतिशत राज्यों के चुनाव पूरा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। अब जब वे केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं, तो पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना है।
नए अध्यक्ष के सामने होंगे 12 अहम चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के नियम के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है। एक व्यक्ति 2 बार से अधिक पार्टी का अध्यक्ष नहीं बन सकता। ऐसे में अब पार्टी के नए अध्यक्ष को 12 अहम चुनाव अपने कार्यकाल में कराने होंगे।
- 2025: बिहार विधानसभा चुनाव
- 2026:पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम विधानसभा चुनाव
- 2027: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव
लोकसभा चुनाव से लटक रहा चयन
■ 2019 में अमित शाह के गृहमंत्री बनते ही जेपी नड्डा को बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 6 महीने बाद 20 जनवरी 2020 को वो सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म होना था, लेकिन इसे 2024 लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया गया।
■ लोकसभा चुनाव के बाद जेपी नहा कैबिनेट मंत्री बन गए। फिर महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों के चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का चुनाव लटक गया। बीजेपी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी कराया जा सकता है जब देश के कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं।
■ फरवरी के आखिरी तक 18 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी, जो नहीं हुई। बीजेपी के संविधान के मुताबिक कोई व्यक्ति लगातार दो टर्म के लिए अध्यक्ष चुना जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी नड्डा की जगह नया पार्टी अध्यक्ष चुनेगी।
Bjp will get a new president this month modi gave the order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Jul 26, 2026 | 08:07 AMमहाराष्ट्र में मानसून की फिर तूफानी वापसी: पुणे, सातारा के घाट क्षेत्रों और कोंकण में अतिभारी बारिश का अलर्ट
Jul 26, 2026 | 08:07 AMKargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
Jul 26, 2026 | 08:03 AMइंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Jul 26, 2026 | 08:01 AMKark Rashifal: कर्क राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर और प्रेम संबंध में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Jul 26, 2026 | 07:58 AMBrazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














